Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडalia bhatt decided name of her second child a baby boy already it will complement with raha

आलिया भट्ट ने कर रखी है दूसरे बच्चे की तैयारी, राहा से मैच करता होगा बेटे का नाम

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का नाम नीतू कपूर ने रखा था। मजेदार बात ये है कि दोनों ने अपने बेटे के लिए पहले से ही नाम चुनकर रखा है। ये नाम राहा से मैच करता हुआ है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
आलिया भट्ट ने कर रखी है दूसरे बच्चे की तैयारी, राहा से मैच करता होगा बेटे का नाम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का नाम अलग हटकर है। उन्होंने जब लोगों को बताया तो इस नाम के काफी चर्चे थे। यह नाम राहा की दादी नीतू कपूर ने रखा है। आलिया ने इसका मतलब भी अपने पोस्ट में बताया था। अब एक पॉडकास्ट के दौरान आलिया ने बताया कि उन्हें एक बेटे का नाम भी पसंद आया था। राहा के पैदा होने से पहले दो नाम रेडी थे। अब अगर लड़का होता है तो वह वही नाम रखेंगी।

फैमिली ग्रुप पर मांगे थे नाम

आलिया ने जय शेट्टी के पॉडकास्ट में थीं। उन्होंने बताया, 'मैं और रणबीर जज्बाती पेरेंट्स की तरह हमारे फैमिली ग्रुप पर लड़के और लड़की दोनों के लिए नाम पूछ रहे थे, ताकि हम दोनों के लिए एक-एक नाम फाइनल कर सकें। वहां कई सारे लड़कियों के नाम थे और कई सारे लड़कों के नाम थे। हमें लड़के का एक नाम काफी पसंद आया था।'

चुनकर रखा है लड़के का नाम

आलिया बोलती हैं, 'हमें लगा कि ओके, ये लड़के का नाम प्यारा है। मैं अभी वो नाम नहीं बताऊंगी। तो हमने कहा कि ये लड़के का नाम बढ़िया है, लड़के के नाम का और कोई सजेशन? तो मेरी सास, रणबीर की मां ने कहा, 'राहा कैसा है?' ये उस लड़के वाले नाम के साथ भी जमेगा अगर आगे चलकर तुम्हारा बेटा हुआ। ये बढ़िया कॉम्बिनेशन रहेगा। इसके बाद उन्होंने दो बेटियों का कॉम्बिनेशन नेम भी सुझाया। मगर मुझे और रणबीर को राहा तुरंत पसंद आ गया। तो हमारे पास लड़के और लड़की दोनों के नाम तैयार थे।'

आलिया ने राहा का मतलब भी बताया। बोलीं, 'राहा का मतलब है शांति, खुशी, परमआनंद, हमारे लिए वो वही सब है भी।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें