Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडakshay kumar once called vicek Oberoi and reteish Deshmukh for dinner and slept

डिनर पर मेहमान बुलाकर खुद सोने चले गए थे अक्षय कुमार, विवेक ओबरॉय ने बताया मजेदार किस्सा

  • अक्षय कुमार अपने शेड्यूल के इतने पक्के हैं कि घर पर मेहमानों को छोड़कर सोने जा चुका हैं। विवेक ओबरॉय ने अक्षय के घर के डिनर का किस्सा बताया है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 10:08 AM
share Share

अक्षय कुमार की फिटनेस और रूटीन अक्सर चर्चा में रहता है। वह जल्दी सोते और जल्दी जागते हैं। अब विवेक ओबरॉय ने बताया है कि अक्षय ने एक बार उन्हें सुबह साढ़े चार बजे वर्कआउट के लिए बुलाया फिर नारियल के पेड़ पर चढ़ने को कहा। इतना ही नहीं अक्षय अपने रूटीन के इतने पक्के हैं कि मेहमानों को बैठाकर खुद अंदर जाकर सो गए थे।

कमिटेड हैं अक्षय

विवेक ओबरॉय एंटरटेनमेंट लाइव पॉडकास्ट में थे। उन्होंने अक्षय कुमार की तारीफ की और बताया कि वह उनके साथ वर्कआउट कर चुके हैं। विवेक ने बताया, 'अक्षय कुमार का दिल सोने का है। वह बहुत कमिटेड हैं। एक दिन उन्होंने मुझसे साथ में वर्कआउट करने के लिए कहा। बोले, कल क्या कर रहे हो? आओ साथ में वर्कआउट करते हैं। मैंने टाइम पूछा तो बोले, 4:30। मैंने कहा शाम को ना? बोले नहीं सुबह 4:30 बजे। मैं पहुंच गया। वह वहां हर तरह की कूद-फांद और समरसॉल्ट्स कर रहे थे। मुझसे नारियल के पेड़ पर चढ़ने को कहा। वह बहुत फिटनेस ओरिएंटेड हैं, एकदम फिटनेस फ्रीक।'

ट्विंकल ने बताया, सो गए अक्षय

विवेक ने बताया कि एक बार अक्षय डिनर पर उन्हें और रितेश को बैठाकर खुद सो गए थे। विवेक बोले, 'अक्षय इतने अनुशासित हैं कि एक शाम हम उनके घर पर डिनर कर रहे थे। जैसे ही 9:30 बजे, वह ऊपर चले गए। हमें लगा कि वॉशरूम गए होंगे, लेकिन वह वापस ही नहीं आए हम 11 बजे तक उनका इंतजार करते रहे। उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने आकर बताया कि आप लोगों को अब चले जाना चाहिए। वह सो चुके हैं। वह इतने डिसिप्लिन्ड हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें