Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAjay Devgn Singham Again Rohit Shetty shares picture poses with Jammu Kashmir Police Vehicles and Commandos Fans excited

Singham Again: Ajay Devgn का सिंघम अवतार देख फैंस हुए पागल, कश्मीर में कमांडोज के साथ किया पोज

सिंघम अगेन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अब रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के सिंघम लुक की तस्वीर शेयर की है। अजय देवगन का सिंघम लुक देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 24 May 2024 10:17 AM
share Share

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फैंस भी रोहित शेट्टी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में अजय देवगन का लुक शेयर किया है। अजय देवगन की जो तस्वीर रोहित शेट्टी ने शेयर की है उसमें वो बहुत इंटेस नजर आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने जो तस्वीर शेयर की उसमें अजय देवगन जम्मू-कश्मीर पुलिस की गाड़ियों और कंमाडोज के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “BAJIRAO SINGHAM! SSP (SOG) SPECIAL OPERATIONS GROUP JAMMU & KASHMIR POLICE…SINGHAM AGAIN… COMING SOON!"

अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने सिंघम अवतार की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "ऑन ड्यूटी अगेन" अजय देवन का सिंघम अवतार देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वो फिल्म को लेकर बहुत से कमेंट्स कर रहे हैं।

किसी ने कमेंट में अजय देवगन को कॉप यूनिवर्स का ओजी बताया तो किसी ने लिखा कि इस बार सिंघम की दहाड़ हर बार से ज्यादा तेज है। वहीं, कुछ लोग कमेंट सेक्शन में सिंघम अगेन की रिलीज डेट के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

बता दें, सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में विलेन का रोल निभाएंगे। 

सिंघम अगेन में विलेन बने अर्जुन कपूर को उनके करियर का सबसे बड़ा रोल मिला है। एक्टर सिंघम की टीम के सभी एक्टर के लिए दुश्मन बनने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन को लंबे घने बालों और लुंगी में देखा जाएगा। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन इस 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होने वाली है। दोनों बड़े बजट की फिल्मों की टक्कर में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें