Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडadah sharma tells what changes she made in Sushant singh Rajput house she made temple after renovation and painted white

सुशांत सिंह राजपूत के घर में अदा शर्मा ने बनवाया मंदिर, बताया- एक फ्लोर पर…

  • केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा 4 महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत के घर पर शिफ्ट हो चुकी हैं। वहां दिवंगत अभिनेता ने अपनी अंतिम सांस ली थी। अदा ने बताया है उन्होंने उस घर में क्या बदलाव किए हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 June 2024 09:39 AM
share Share

अदा शर्मा सुशांत सिंह राजपूत के घर शिफ्ट हो चुकी हैं। यह बात अब किसी से छिपी नहीं। हालांकि उन्होंने लंबे वक्त तक यह बात लोगों के सामने नहीं आने दी थी। सुशांत का निधन जिस अपार्टमेंट में हुआ था वह लंबे वक्त से खाली था। लोग तरह-तरह के अंधविश्वास फैला रहे थे हालांकि अदा ने कहा कि उन्हें वहां जाकर पॉजिटिव लगा। अदा ने अब बताया है कि घर पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां क्या बदलाव करवाए हैं।

घर में बनवाया मंदिर

अदा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया कि वह 4 महीने पहले उस फ्लैट में शिफ्ट हो चुकी हैं। वह फिल्में प्रमोट कर रही थीं तो वक्त नहीं मिला। अब फाइनली सेटल हो पाई हैं। अदा ने बताया कि उन्होंने नए घर का मेकओवर करवाया है। उन्होंने अपना पूरा घर सफेद रंग से पेंट करवाया है और पहले फ्लोर पर मंदिर बनवा दिया है। टॉप फ्लोर के एक कमरे को म्यूजिक रूम में तब्दील किया है। रूम के एक कमरे को डांस स्टूडियो भी बना दिया है। टेरैस को गार्डन बना लिया है जिसमें वह अपने पुराने घर के सारे प्लांट्स भी लेकर आई हैं।

छठवें फ्लोर पर रहते थे सुशांत

अदा ने यह भी बताया कि उनको उस घर में पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट्स के छठवें फ्लोर पर रहते थे। उन्होंने रेंट पर ड्यूपलेक्स लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका मंथली चार्ज 4.51 लाख रुपये था। जून 2020 में सुशांत की बॉडी पंखे से लटकती पाई गई थी। निधन के बाद कई खबरें थीं कि उस फ्लैट को कोई किराए पर नहीं लेना चाहता।

 

ये भी पढ़े:सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट हुईं अदा शर्मा, कहा- मैं जैसे ही उनके घर में घुसी तो..

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें