Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडabhishek Bachchan wears Ram Janmbhoomi Titanium Edition 2 Watch can you guess the price

अभिषेक बच्चन ने पहनी राम जन्मभूमि वॉच, घड़ी में दिखे भगवान; गेस कर सकते हैं कीमत?

  • अभिषेक बच्चन घड़ियों के शौकीन हैं। अब उनके हाथ में एक ऐसी घड़ी देखी गई जो कि हिंदू धर्म से जुड़ी और काफी यूनीक है। इस घड़ी का नाम है राम जन्मभूमि वॉच और कीमत लाखों में है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 28 Jan 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
अभिषेक बच्चन ने पहनी राम जन्मभूमि वॉच, घड़ी में दिखे भगवान; गेस कर सकते हैं कीमत?

अभिषेक बच्चन के लेटेस्ट पोस्ट में उनके हाथ पर बंधी घड़ी ने सबका ध्यान खींचा है। सीधे हाथ पर बंधी ये घड़ी अपनी खासियत और दाम को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल तस्वीरों में अभिषेक राम जन्मभूमि वॉच पहने दिख रहे हैं। घड़ी का रंग केसरिया है। इसकी डिटेलिंग देखेंगे तो राम भक्तों का दिल इस पर आ सकता है। हालांकि कीमत सुनकर कुछ का दिल भी टूट सकता है।

कीमत सुनकर लगेगा झटका

अभिषेक बच्चन के जूते, हूडी, घड़ी और चश्मे अक्सर उनके फैन्स का ध्यान खींचते हैं। इस बार वह राइट हैंड में ऐसी घड़े पहने दिखे जिसके बारे में जानने के लिए कई लोग उत्सुक हैं। इस घड़ी के अंदर हनुमान, राम और अयोध्या का राम मंदिर दिख रहा है। घड़ी केसरिया रंग की है। Jacob & co. की इस Epic X Ram Janmbhoomi Titanium Edition 2 Watch की कीमत ऑनलाइन 34 लाख रुपये दिखाई दे रही है।

राम जन्मभूमि घड़ी

दो घड़ियां क्यों पहनते हैं अभिषेक

इंट्रेस्टिंग बात है कि अभिषेक के दूसरे हाथ में भी एक घड़ी है। अमिताभ बच्चन को भी अक्सर दो घड़ियां पहने देखा जा सकता है। अभिषेक बच्चन पहले एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि दो घड़ियां पहने की परंपरा उनकी मां ने शुरू की थी। वह तब यूरोप के बोर्डिंग स्कूल में थे तो दो जगहों के टाइम जोन्स का पता रखने के लिए बच्चन फैमिली दो घड़ियां पहनने लगी। अब मोबाइल पर समय देखते हैं लेकिन घड़ी वाली परंपरा को आज भी कायम रखा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें