Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAadar Jain Propose Alekha Advani To Marry Him After Breakup With Tara Sutaria Kareena Kapoor Comment Viral

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने समंदर किनारे अलेखा आडवाणी को किया प्रपोज, रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

  • आदर जैन बीते कुछ वक्त से अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब वो अपने इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं। आदर अलेखा संग जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 01:09 AM
share Share

रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन तारा सुतारिया के बाद इन दिनों अलेखा आडवाणी को डेट करने को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आदर ने काफी वक्त तक तारा को डेट किया है, लेकिन उनका रिश्ता चल नहीं पाया। इसके बाद अब वो अलेखा आडवाणी संग रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा को एक बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया। आदर ने अलेखा को समंदर किनारे घुटनों पर बैठकर बेहद ही रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

गर्लफ्रेंड अलेखा को रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज

आदर जैन बीते कुछ वक्त से अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब वो अपने इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं। आदर अलेखा संग जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आदर अलेखा समंदर किनारे रोमांटिक होते दिखे। आदर ने गुलाब के फूलों से बने दिल के बीचो बीच घुटनों पर बैठकर अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया। ये पल दोनों के लिए बेहद रोमांटिक और खास रहा।

करीना के कमेंट ने खींचा ध्यान

आदर जैन ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा पहला क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड, अब हमेशा के लिए मेरी।' आदर के इस पोस्ट पर उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कमेंट कर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में आदर की बहन करीना कपूर खान के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा। करीना ने अपनी होने वाली भाभी के लिए खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'मेहंदी लगाकर रखना... डोली सजाकर रखना।' इस पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर, महीप कपूर, अंशुला कपूर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर ने खूब प्यार बरसाया है। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाया कि अगर अलेखा उनकी पहली क्रश थी तो फिर तारा सुतारिया क्या थी।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें