Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडaadar jain engagement with alekha advani clip viral says he did timepss for 4 years people say feeling bad for tara suta

तारा सुतारिया के साथ टाइम पास कर रहे थे आदर जैन? देखें सगाई में ऐसा क्या बोले जिसे देख भड़के लोग

  • रणबीर के कजन आदर जैन तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अब उन्होंने आलेखा जैन के साथ अपनी इंगेजमेंट सेरिमनी में कुछ ऐसा कहा कि लोगों को तारा के लिए बुरा लग रहा है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 11:15 AM
share Share
Follow Us on
तारा सुतारिया के साथ टाइम पास कर रहे थे आदर जैन? देखें सगाई में ऐसा क्या बोले जिसे देख भड़के लोग

आदर जैन और आलेखा अडवाणी की वेडिंग सेरिमनीज के कई वीडियोज सोशल पर वायरल हैं। बुधवार को उनकी मेहंदी थी। एक क्लिप में आदर बता रहे हैं कि वह आलेखा को कितना प्यार करते हैं। आदर ने बोला कि उन्हें हमेशा से आलेखा से प्यार था लेकिन वह उनके साथ नहीं थीं तो बाकियों के साथ टाइम पास कर रहे थे। आदर जैन तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में लोग तारा के साथ सहानुभूति जता रहे हैं।

क्या बोले आदर

करीना कपूर की बुआ के बेटे आदर जैन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी मेहंदी सेरिमनी में रणबीर, आलिया, करीना और करिश्मा ने जमकर डांस किया। अब इंगेजमेंट सेरिमनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आदर आलेखा के साथ अपनी लव स्टोरी सुना रहे हैं। आदर बोलते हैं, 'मुझे हमेशा से आलेखा से प्यार था, मैं तबसे उसके साथ होना चाहता था लेकिन कभी मौका नहीं मिला। तो उसने मुझे 20 साल की लंबी जर्नी के लिए टाइम पास करने के लिए भेज दिया। लेकिन आखिरकार इंतजार सार्थक रहा क्योंकि मैं इस खूबसूरत महिला के साथ शादी कर पा रहा हूं, जो किसी सपने जैसे दिखती है। आई लव यू। यह सीक्रेट है, मुझे हमेशा इससे प्यरा था। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइमपास किया है लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं बेबी।'

लोगों ने आदर को लिखा नौटंकीबाज

इस क्लिप पर कई लोग तारा सुतारिया से सहानुभूति जता रहे हैं। एक ने लिखा है, 'इसका मतलब है, तारा सुतारिया अब टाइमपास हो गई? एक कमेंट है, तारा ने चार साल इस छपरी के साथ डेटिंग करके समय बर्बाद किया। एक और ने लिखा है, मर्द एक नंबर के नौटंकीबाज होते हैं, चलो आपको दूसरी मिल गई कम से कम किसी को टाइमपास तो मत बोले...उस इंसान को कितनी तकलीफ हो रही होगी। एक कमेंट है, मुझे इंतजार है कि तारा को इससे बढ़िया लड़का मिले।'

तारा के साथ रिलेशनशिप

बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन करीब 4 साल रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने अपना रिलेशनशिप 2020 में ऑफिशियल किया था और 2023 में उनके ब्रेकअप की खबरें आ गई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें