Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीYash Kumar Raksha Gupta Tanushree Bhojpuri Film Pavitra Rishta Official Trailer Release On Youtube

Trailer out : पत्नी को दिया धोखा देकर यश कुमार ने गुपचुप रचाई शादी, 'पवित्र रिश्ता' का ट्रेलर आउट

फिल्म की कहानी यश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। यश एक्ट्रेस की मदद की करने के लिए उसका झूठा पति बनने का नाटक करते हैं, जबकि वह प्यार किसी और से कहते हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 Oct 2023 02:02 PM
share Share

नवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पवित्र रिश्ता' का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसमें यश कुमार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता और तनुश्री लीड रोल में नजर आ रही हैं।  'पवित्र रिश्ता' का ट्रेलर काफी जबरदस्त है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्यार का नाटक करते-करते यश को वाकई में प्यार हो जाता है। 

प्यार का नाटक करते 
'पवित्र रिश्ता' फिल्म के 3:52 मिनट के ट्रेलर में आपको लव, एक्शन और फुल फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। निर्माता अविनाश रोहरा और समीर आफताब की  'पवित्र रिश्ता' के ट्रेलर में रिश्तों को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। 'पवित्र रिश्ता' की कहानी रिश्तो की निश्छलता और पवित्रता पर आधारित है। फिल्म की कहानी यश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। यश एक्ट्रेस की मदद की करने के लिए उसका झूठा पति बनने का नाटक करते हैं, जबकि वह प्यार किसी और से कहते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनका ये नाटक प्यार में बदल जाता है। इसी त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर बेस्ड है 'पवित्र रिश्ता'। फिल्म में अभिनेता संजय पांडेय ने भी अपनी दमदार अभिनय का दम दिखाया है। इसके निदेशक प्रवीण कुमार गुडुरी और प्रकाश जैश हैं। 
  
 'पवित्र रिश्ता' की स्टार कास्ट 

आपको बता दें कि फिल्म  'पवित्र रिश्ता'  में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, तनुश्री, संजय पांडेय, प्रकाश जैश, जे नीलम, देव सिंह, बब्लू खान, सोनिया मिश्रा, उमाकांत राय, प्रेरणा सुषमा मुख्य भूमिका में हैं। इसके निर्माता अविनाश रोहरा व समीर आफताब, निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी और सह - निर्माता प्रकाश जैश हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें