Yamini Singh crazy over Khesari Lal Yadav Lalka T shirtwa bhojpuri viral video खेसारी लाल यादव के ललका टी-शर्टवा पर लट्टू हुईं यामिनी सिंह, वीडियो में रोमांस किया तगड़ा, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीYamini Singh crazy over Khesari Lal Yadav Lalka T shirtwa bhojpuri viral video

खेसारी लाल यादव के ललका टी-शर्टवा पर लट्टू हुईं यामिनी सिंह, वीडियो में रोमांस किया तगड़ा

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह ने भोजपुरी गाने ललका टी शर्टवा में धमाल मचा दिया था। इस गाने को अभी तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया। उनके बीच की नोक-झोंक लोगों को बहुत पसंद आई।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 25 Sep 2023 06:47 PM
share Share
Follow Us on
खेसारी लाल यादव के ललका टी-शर्टवा पर लट्टू हुईं यामिनी सिंह, वीडियो में रोमांस किया तगड़ा

खेसारी लाल यादव की जोड़ी हर किसी के साथ खूब जमती है। अक्षरा सिंह, काजल राघवानी और नम्रता मल्ला के साथ उनके म्यूजिक वीडियोज ने कितने धूम मचाए हैं ये तो आप जानते ही हैं। हर गाना रिलीज होने के साथ व्यूज के रिकॉर्ड तोड़ देता है। अब उनका एक धमाकेदार गाना सुनाते हैं जिसमें उनका साथ भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने दिया है। भोजपुरी का गाना 'ललका टी-शर्टवा' इसी साल 2 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इसे 5 करोड़ 98 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जो आज भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

यामिनी सिंह के साथ जमी जोड़ी
म्यूजिक वीडियो में यामिनी सिंह अपनी हॉट अदाएं दिखाती हैं। वह पूरी तरह खेसारी पर फिदा हैं और उनके साथ रोमांस करना चाहती हैं। खेसारी उनसे दूर भागते दिखाई देते हैं। यामिनी बहुत कोशिश करती हैं कि वह खेसारी को मना सकें। दोनों साथ में डांस करते हैं। उनके बीच नोक-झोंक होती है। लोगों को उनकी यह केमेस्ट्री बहुत पसंद आई। गाने में दिखाया जाता है कि खेसारी पढ़ने की कोशिश करते हैं लेकिन यामिनी उनके पीछे पड़ी रहती हैं। येलो कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लगती हैं।

फैन्स ने खेसारी को बताया इंडस्ट्री का शेर
गाना 'ललका टी-शर्टवा' को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो के डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं। जब यह गाना रिलीज हुआ था तब सोशल मीडिया पर इसके रील्स भी खूब बनाए गए। कमेंट सेक्शन में फैन्स ने लिखा कि खेसारी जैसा भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई नहीं है। जब वह गाते हैं तो आवाज दिल को छू जाता है। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी मेरी भाषा नहीं लेकिन जब भी मैं ट्रेंडिंग स्टार खेसारी के वीडियोज देखता हूं दिल खुश हो जाता है।' एक अन्य ने कहा, 'पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में एक ही शेर।'