Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीShivani Singh Mahi Shrivastava Bhojpuri New Song Machhari Banaibu Release On Youtube

पति की कंजूसी से परेशान हुईं माही श्रीवास्तव, कहा- 'मछरी बनइबो लेकिन पिया के ना चिखइबो'

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का यह गाना 'मछरी बनइबो' वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ देर पहले रिलीज इस गाने को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 29 Oct 2023 10:48 AM
share Share

Machhari Banaibu Song Out: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को कौन नहीं जानता है। माही ने एक से बढ़कर भोजपुरी गानों में अपने डांस और अदाओं से तहलका मचा चुकी हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। इसी बीच उनका एक और नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल  'मछरी बनइबो' है। ये गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में माही की हॉट अदा और उनका जलवा देख लोग दीवाने हुअ जा रहे हैं। 

 शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू
 'मछरी बनइबो' गाने को भोजपुरी सिंगर शिवनी सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। गाने में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप बस देखने लायक हैं जो दर्शकों को दीवाना बना रही है। माही अपनी सहेलियों से कहती हैं कि 'घर ही में मछरी बनइबो पिया के ना चिखइबो ए सखी... पिया के ना चिखइबो ए सखी, पिया के ना चिखइबो ए सखी... एगो चुम्मा बदे उनके तरसइबो ना सेज प सुतइबो...।'

गाने में इन लोगों ने दिया साथ
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का यह गाना 'मछरी बनइबो' वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ देर पहले रिलीज इस गाने को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स और कंपोजर अर्जुन शर्मा हैं और इसका संगीत एबी गुप्ता ने दिया है। वहीं इस वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक विजहेल हैं। जबकि इस वीडियो को कोरियोग्राफ गोल्ड जयसवाल ने किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें