मनोज तिवारी के हिट गाने 'करेंट मारेले' को रितेश पाण्डेय ने किया रीक्रिएट, सुनकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर
आपको बता दें कि इससे पहले रितेश का नाया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का टाइटल 'लुंगी में भोजपुरिया डांस' है। इस गाने के काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Bhojpuri Song Current Marele Out: भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे रितेश पाण्डेय इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। उनके गाने रिलीज के साथ इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। रितेश इन दिनों एक के बाद एक अपने नए गाने रिलीज कर रहे हैं। फैंस भी उनके हर गाने को दिल खोलकर प्यार करते हैं। इसी बीच उनका एक नया गाना गर्दा उड़ा रहा है। रितेश ने भोजपुरी फिल्म "ससुरा बड़ा पैसावाला" का लोकप्रिय गाना "करेंट मारेले" को रीक्रिएट किया है। ये गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है और एक बार फिर से ये धूम मचा रहा है। इस गाने में रितेश पाण्डेय के साथ श्वेता महरा नजर आ रही हैं। दोनों ने मिलकर गाने में धमाल मचा दिया है। रितेश के इस गाने में नयापन ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह वजह है कि गाना जल्द ही मिलियन व्यूज के माइल स्टोन को पार कर जाएगा। रितेश के इस गाने को उनके फैंस ने खूब सराहा है।
"करेंट मारेले" को सुन फिर झूम उठे फैंस
रितेश पांडेय के इस न्यू ट्रैक "करेंट मारेले" के गीतकार सिंधु तिवारी ने हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। इस गाने को लेकर रितेश ने बताया कि गाना मजेदार है। इसके करेंट से कोई बच नहीं सकता है। हमने इसे बड़े प्यार से भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए बनाया है। गाने के धुन से लेकर इसके वीडियो तक लोगों को पसंद आने वाले हैं। उन्होंने कहा मनोज तिवारी के गाने को लेकर कहा कि मनोज भैया हमारे आदर्श हैं। उनसे तुलना करना सही नहीं है।
'लुंगी में भोजपुरिया डांस' गाने के साथ मचाया बवाल
आपको बता दें कि इससे पहले रितेश का नाया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का टाइटल 'लुंगी में भोजपुरिया डांस' है। इस गाने के काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक गाना था शाहरुख खान का लुंगी डांस और अब दूसरा रितेश पांडे का लुंगी में भोजपुरिया डांस दोनों ही गाने आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे। अब तक इसे यूट्यूब पर काफी व्यूज मिल चुके हैं। इसमें रितेश के साथ गरिमा ओझा नजर आ रही हैं। रितेश और गरिमा की जोड़ी को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।