पवन सिंह ने 'गढ़वाया मईया के लिए गहना', नवरात्रि पर भोजपुरी सुपरस्टार का एक और पावरपैक गाना
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का देवी गीत इन दिनोंं यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने को पवन ने ही आवाज दी है। इसमें वह देवी का गुणगान करते हैं और सभी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं।

पवन सिंह इन दिनों एक के बाद भक्ति गीत से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। नवरात्रि पर लगभग हर स्टार अपना कोई ना कोई गाना रिलीज कर रहा है। दुर्गा पंडालों में इन गानों की धूम होती है। फैन्स भी अपने चहेते स्टार्स के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन सिंह ने लेटेस्ट गाना 'मईया के गहना गढ़वनी' रिलीज किया जिसमें वह देवी के 9 बाल रूपों की पूजा करते हैं। गाने में वह कहते हैं कि मईया के लिए गहना गढ़वाया जिसमें हीरा-मोती मढ़ा हुआ है। गाने को एक पंडाल में शूट किया गया जहां भोजपुरी सुपरस्टार देवी के सामने यह गाना गाते हैं।
गाने को मिले 9 लाख से ज्यादा व्यूज
पवन सिंह के साथ वीडियो में कई अन्य लोग डांस कर रहे हैं। वह मां के जयकारे लगाते हुए देवी से सभी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। गाने में वह लिरिक्स राइटर से लेकर डायरेक्टर तक का जिक्र करते हैं। इसके लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। गाने को ऋषि राज और विनीत झा ने डायरेक्टर किया है। वीडियो को सृष्टि म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना बुधवार को रिलीज किया गया और इसे कुछ ही घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है।
दिल को सुकून देने वाला गाना
पवन सिंह के इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में उन्होंने इसका जिक्र किया है। एक यूजर ने लिखा, 'कितना सुंदर भजन है। मन भक्ति से प्रसन्न हो गया। पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी तरह का भजन सुनने को मिलता रहे।' एक यूजर ने कहा, 'इस साल के नवरात्रि का सबसे प्यारा और दिल को सुकून देने वाला।' एक अन्य ने लिखा, 'इस साल के नवरात्रि का सबसे प्यारा और दिल को सुकून देने वाला।'
इससे पहले पवन सिंह का एक और नवरात्रि पर गाना 'अड़हूल के फूल' रिलीज किया गया जिसमें वह देवी पर फूल चढ़ाने की बात करते हैं। उनके उस गाने को भी काफी पसंद किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।