Pawan Singh Shilpi Raj New Bhojpuri Song Bhole Bhandari Release On Youtube Bhole Bhandari:प्यार में धोखा मिलते ही 'भोले भंडारी' की शरण में पहुंचे पवन सिंह, वीडियो हो रहा वायरल, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीPawan Singh Shilpi Raj New Bhojpuri Song Bhole Bhandari Release On Youtube

Bhole Bhandari:प्यार में धोखा मिलते ही 'भोले भंडारी' की शरण में पहुंचे पवन सिंह, वीडियो हो रहा वायरल

पवन सिंह भोजपुरी के बेहतरीन और दिग्गज सिंगरों में से एक हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के चलते भी दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। उनका नया गाना 'भोले भंडारी' रिलीज हो गया है।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 3 Aug 2023 06:24 PM
share Share
Follow Us on
Bhole Bhandari:प्यार में धोखा मिलते ही 'भोले भंडारी' की शरण में पहुंचे पवन सिंह, वीडियो हो रहा वायरल

Pawan Singh Bhojpuri Song Bhole Bhandari Released: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सावन के महीने में एक के बाद एक भगवान शिव के गाने लेकर आ रहे हैं।  शिव की भक्ति  पर आधारित पवन सिंह के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इसी बीच अब उनका एक और नया शिव गीत रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह शिव के पुजारी के रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने का टाइटल 'भोले भंडारी' है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, यूट्यूब पर पवन सिंह का ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

लोगों को खूब पसंद आई पवन संग चांदनी सिंह की केमेस्ट्री

 'भोले भंडारी' गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने में पवन सिंह अपनी प्रेमिका से धोखा खाने के बाद भोले नाथ की शरण में आ जाते हैं, लेकिन बाद में जब उसकी प्रेमिका लौटती है तब वह उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते हैं। गाने के जरिए पवन कहते हैं, ' जब से तू गईला गद्दारी रे तब से दिल बस गईले भोले भंडारी रे...'। इस गाने के बोल बेहद शानदार हैं।

पुजारी अवतार में पवन सिंह ने चलाया जादू

इस गाने में पवन सिंह भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ भगवा रंग का गमछा और धोती पहनी हुई है। वहीं, वह हाथ में कभी आरती की थाल तो कभी डमरू लिए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ नजर आ रहीं चांदनी सिंह भी सलवार सूट में काफी जच रही हैं। बता दें कि गाने के वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं, जबकि कैमरामैन पंकज सोनी व  डीओपी अरमान सिंह और निर्माता मनोज मिश्रा हैं।