Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीPawan Singh romanced with heroine Rani bhojpuri song Kaisan Piyawa Ke Charitar Ba

पवन सिंह ने बेडरूम में मचाया बवाल, इस बार हीरोइन रानी के साथ किया रोमांस

पवन सिंह और रानी का भोजपुरी गाना कईसन पियवा के चरितर बा कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ और इसे 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दोनों ताबड़तोड़ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 29 Oct 2023 09:06 PM
share Share
Follow Us on
पवन सिंह ने बेडरूम में मचाया बवाल, इस बार हीरोइन रानी के साथ किया रोमांस

भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों लोकसभा जुनाव लड़ने को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से कयास लगाया जा रहा है कि वह राजनीति में आ सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय हैं। एक्टर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में यह संकेत दिए कि वह अपनी दावेदारी पेश करेंगे। फिलहाल तो वह म्यूजिक वीडियो की दुनिया में तहलका मचाए हुए हैं। पवन सिंह का गाना 'कईसन पियवा के चरितर बा 2.0' इसी महीने रिलीज हुआ और इसने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज पा लिए हैं।

मिले 10 मिलियन व्यूज
पवन सिंह के गाने के व्यूज तो मिलियंस में आसानी से चले जाते हैं। खबर लिखे जाने तक गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में पवन सिंह के साथ हीरोइन रानी हैं। पहले दोनों एक दूसरे से रूठे रहते हैं और फिर जमकर रोमांस करते हैं। बेडरूम में उन्होंने ताबड़तोड़ रोमांटिक सीन दिए हैं। गाना देखकर पवन के पुराने वीडियोज की याद आ जाएगी जब वह अक्षरा सिंह के साथ इस तरह के गाने फिल्माते थे।

 

ट्रेंड कर रहा गाना
वीडियो यूट्यूब के वेव म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स शुभम मिश्रा ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह और सतेंदर हैं। गाने को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर इंडस्ट्री में एक पावर स्टार है। हमारे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक पावर स्टार है जिन्हें लोग प्यार से किंग पावर पवन सिंह कहते हैं।' एक अन्य ने कहा, 'हमें गर्व है हम बिहारी हैं और हमारे यहां से ऐसा सिंगर है जो देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहा है।' एक ने लिखा, 'रानी के साथ पहला गाना और वो भी नंबर 1 पर ट्रेंडिंग कर रहा है। जय हो भोजपुरिया समाज। पूजा बिना हवन के भोजपुरी बिना पवन के अधूरा रह जाता है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें