छठ पर पवन सिंह से पत्नी की एक ही गुजारिश- जल्दी पियरी पहिर ल, गाने को 5 मिलियंस मिले व्यूज
छठ पर्व पर भोजपुरी गानों की डिमांड बढ़ जाती है। भोजपुरी के सभी बड़े कलाकार इस खास त्योहार के लिए अपने गाने रिलीज करते हैं। पवन सिंह के साथ गाने में श्वेता झा हैं। इसे पावरस्टार ने आवाज दी है।

छठ का त्योहार आते ही भोजपुरी के गानों ने धूम मचा दी है। इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपने-अपने गाने रिलीज किए जो कि छठ के मौके पर खूब सुने जा रहे हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब सुनिए पवन सिंह का गाना 'पियरी पहिर ल।' 4 दिन तक चलने वाले छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 20 नवंबर होगा। बिहार में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस मौके पर छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। पवन सिंह ने अपना जो गाना रिलीज किया उसमें पूजा की रस्मों को निभाते दिख रहे हैं।
52 लाख से ज्यादा मिले व्यूज
वीडियो में पवन सिंह और श्वेता झा हैं। पहले पवन लाल रंग के कुर्ते में होते हैं। तब श्वेता उनसे पीले रंग का कपड़ा पहनकर आने के लिए कहती हैं। छठ के पर्व पर पीले रंग का खास महत्व होता है। उसके बाद वह पीला कुर्ता पहनते हैं। पूजा से पहले टोकरी में सभी सामग्री वह देखते हैं। पवन छठी मैया की भक्ति में लीन होते हैं। गाने को पवन के साथ शिवानी सिंह ने गाया है और इसे यूट्यूब के मां अम्मा फिल्म्स शक्ति चैनल पर रिलीज किया गया है।
फैन्स के दिल को भाया गाना
गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। पवन सिंह की आवाज में गाना और मधुर बन पड़ा है। एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी में उनका जवाब नहीं है। वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ और इसे 52 लाख व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, 'बहुत दिनों से आपका और विनय सर की जोड़ी का इंतजार था। अब जाकर यह पूरा हो गया।' एक यूजर कहते हैं, 'जय हो छठी मैया पवन सिंह भैया जी पर असली कृपा बनइले रही।' एक फैन कहते हैं, 'पवन भैया हम सच बोले तो आपका गाना सीधा दिल को छू जाता है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।