Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीpawan singh and Kajal Raghwani superhit bhojpuri song Man Karta Ae Rani

काजल राघवानी से शादी करने को बेकरार हुए पवन सिंह, गाने पर जमकर थिरके दोनों

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह का एक जोरदार गाना सुनाते हैं जिसमे उनके साथ हीरोइन काजल राघवानी हैं। यह गाना फिल्म धर्मा से है जिसे अभी तक 14 ला से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 17 Oct 2023 09:25 PM
share Share
Follow Us on
काजल राघवानी से शादी करने को बेकरार हुए पवन सिंह, गाने पर जमकर थिरके दोनों

भोजपुरी इंडस्ट्री दिनों दिन बढ़ती जा रही है। खासकर भोजपुरी गाने लगभग हर जगह सुने जाते हैं। केवल यूपी-बिहार ही नहीं अलग-अलग राज्यों में शादियों से लेकर पार्टीज तक में इन गानों पर लोगों को थिरकते हुए  देखा जाता है। बात सुपरहिट गानों की हो तो इन दिनों पवन सिंह सबसे टॉप पर हैं। सालों से वह इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में और म्यूजिक वीडियोज रिलीज होती रहती हैं। पवन का एक गाना सुनाते हैं जो उन्होंने भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी के साथ किया था।

काजल के साथ पवन झूमे
गाने का नाम 'मन करता ऐ रानी' है। इसमें पवन और काजल जोरदार डांस करते हैं। शादी से पहले पवन अपनी खुशी जाहिर करते हैं। वह बताते हैं कि शाादी के बाद क्या-क्या होगा। गाना सुनने में बहुत मधुर है। पवन ने इस मौके पर पीच कलर की शेरवानी पहनी है जबकि काजल ने ऑरेज-पीच कलर का शरारा पहना है। इस गाने को पवन के साथ कोमल सिंह झा ने गाया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया  है।

 

14 लाख लोगों ने देख लिया वीडियो
पवन और काजल पर फिल्माया गया गाना 'मन करता ऐ रानी' फिल्म 'धर्मा' से है। इस फिल्म के अन्य  कलाकारों में सैयाजी शिंदे, पंकज मिश्रा, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव और आलोक सिंह है। फिल्म को अरविंद चौबे ने डायरेक्ट किया है। गाने को यूट्यूब पर 14 लाख लोगों ने देख लिया है। पवन का गाना है तो उनके फैन्स के  कमेंट की झड़ी लग जाती है। एक यूजर ने लिखा, 'आपका गाना सुनकर दिलखुश  हो जाता है।' एक अन्य ने  कहा, 'बहुत ही प्यारा गाना है।' एक ने कहा, 'असल में ग्लोबल ट्रेंडिंग स्टार तो पवन सिंह हैं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें