जब उफान पर था पवन सिंह और अक्षरा सिंह का प्यार, नहीं छोड़ते थे रोमांस का कोई मौका
पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने साथ में कई हिट गाने दिए। उनकी फिल्म सत्या में उनका एक गाना 'हमहूं जवान बानी' है। इसे पवन सिंह के साथ हनी बी ने आवाज दी है। वीडियो को 10 करोड़ लोगों ने देख लिया है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी कितनी हिट रही है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। असल जिंदगी का उनका प्यार स्क्रीन पर भी बखूबी झलकता था। जब वे रोमांटिक सीन फिल्माते थे ऐसा लगता था कि सच में एक कपल प्यार में पड़ गया है। अब शायद यह जोड़ी स्क्रीन पर दिखाई ना दे। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि सबकुछ मीडिया के सामने आ गया। अक्षरा ने तो पवन पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी। उनका कहना था कि पवन ने दूसरी लड़की से शादी कर ली लेकिन वह चाहते हैं कि उनके साथ रिश्ता कायम रहे। अक्षरा को यह मंजूर नहीं था और पवन से दूरी बना ली। उन्होंने पवन पर धमकी देने की बात कही थी। यह सब बीती बातें हो गई लेकिन उनके गाने यूट्यूब पर आज भी खूब सुने जाते हैं। उनकी फिल्म 'सत्या' का ऐसा ही एक धमाकेदार गाना सुनाते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 'सत्या' में पवन, अक्षरा के अलावा, दया शंकर पांडे, निधि झा और आम्रपाली दुबे ने काम किया। फिल्म 2017 में आई थी। एक्शन ड्रामा इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया। इसकी कहानी सत्या नाम के एक युवक की है जो गैंगस्टर के जाल में फंस जाता है। इस बीच उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में कुल 6 गाने थे जिसमें से 5 गानों को पवन सिंह ने आवाज दी। इसी फिल्म का गाना 'हमहूं जवान बानी' है। इसे पवन सिंह के साथ हनी बी ने गाया।
पवन और अक्षरा का रोमांस
गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी और विनय निर्मल ने लिखे। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया। वीडियो को ट्यूब के वेव म्यूजिक चैनल पर 23 जून 2017 को रिलीज किया गया। खबर लिखे जाने तक इसे 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया। वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह फुल मूड में हैं और रोमांस करते हैं। इस बीच पवन एक्ट्रेस को गोद में उठा लेते हैं और प्यार जताते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।