Nirahua and Akshara Singh bhojpuri song Tani Dekhal Kari got 19 million views आम्रपाली नहीं अक्षरा सिंह पर आया निरहुआ का दिल, अदाओं पर हुए लट्टू, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीNirahua and Akshara Singh bhojpuri song Tani Dekhal Kari got 19 million views

आम्रपाली नहीं अक्षरा सिंह पर आया निरहुआ का दिल, अदाओं पर हुए लट्टू

भोजपुरी का एक जोरदार गाना सुनाते हैं जिसमें अक्षरा सिंह और निरहुआ हैं। यह गाना फिल्म 'जान लेबू का' से है जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था। गाने को 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 30 Oct 2023 09:50 PM
share Share
Follow Us on
आम्रपाली नहीं अक्षरा सिंह पर आया निरहुआ का दिल, अदाओं पर हुए लट्टू

भोजपुरी गानों को न सिर्फ बिहार और यूपी में बल्कि देशभर में खूब सुना जाता है। खासकर शादियों और पार्टियों में डांस करने के लिए ये गाने परफेक्ट हैं। नए भोजपुरी गाने आते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं और उन पर तगड़े व्यूज आने लगते हैं। ये गाने भोजपुरी भाषा के प्रशंसकों को तो पसंद आते ही हैं साथ ही अलग-अलग भाषाओं के लोग भी इनके सुरों के जादू में खो जाते हैं। भोजपुरी के दो बड़े सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अक्षरा सिंह हैं। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इंडस्ट्री में मशहूर है लेकिन इस बार वह अक्षरा के साथ थिरकते दिखे। 

रोमांटिक हुए अक्षरा और निरहुआ
'तनी देखल करी' में अक्षरा और निरहुआ की जोड़ी ने तो धमाल ही मचा दिया। गाना फिल्म 'जान लेबू का' से है जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था। दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। निरहुआ रुठे हुए रहते है फिर अक्षरा अपने पिया जी को मनाने की कोशिश करती हैं। थोड़ी ही देर में दोनों का रोमांटिक डास शुरू हो जाता है। वीडियो आउटडोर लोकेशन में शूट किया गया है। अक्षरा पहले सलवार सूट और फिर साड़ी में डांस करती हैं। उनका यह रोमांटिक गाना लोगों को बहुत पसंद आया।

 

19 मिलियन मिले व्यूज
यूट्यूब पर यह गाना 17 दिसंबर 2022 को एसआरके म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ और खबर लिखे जाने तक इसे 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वैसे तो निरहुआ और अक्षरा दोनों ही बहुत अच्छा गाते हैं लेकिन इस गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। गाने का संगीत ओम झा ने दिया और लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म को दिनकर कपूर ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर श्रेय श्रीवास्तव है। गाने के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि इसमें ना कोई अश्लीलता है और ना कोई बकवास है फिर भी दिल को छू जाता है। भोजपुरी गानों को ऐसा ही होना चाहिए। एक अन्य ने कहा, 'अगर भोजपुरी इंडस्ट्री इस तरह के गााने बनाए तो निश्चित रूप से हम इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करेंगे।'