नेहा राज का 'देख के जरे पाटीदार' सॉन्ग रिलीज, गाने में लवली काजल की अदाओं ने लूटी महफिल
'देख के जरे पाटीदार' गाने में एक तरफ नेहा की आवाज तो दूसरी तरफ लवली काजल की अदाओं ने आग लगा रखी है। गाने में लवली काजल हरे रंग की साड़ी में कमाल की दिख रही हैं।

Dekh Ke Jare Patidaar Song Out: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सिंगर नेहा राज ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। नेहा के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। फैंस को भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच नेहा का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल 'देख के जरे पाटीदार' है। इस गाने को दर्शक हाथों-हाथ ले रहे हैं और भरपूर प्यार दे रहे हैं। 'देख के जरे पाटीदार' गाने को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को नेहा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वहीं, इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल का धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने लायक है।
हरे रंग की साड़ी में कहर ढाह रही हैं लवली
'देख के जरे पाटीदार' गाने में एक तरफ नेहा की आवाज तो दूसरी तरफ लवली काजल की अदाओं ने आग लगा रखी है। गाने में लवली काजल हरे रंग की साड़ी में कमाल की दिख रही हैं। इस रंग में उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है। गाने में के वीडियो में लवली काजल सहेलियों से कहती हैं, 'कजरा लगाई लेनी अंखिया में अपना...रात भर देखनी हम मीठा मीठा सपना... खुश होले सइयां जब करीले सिंगार... टिकुली के उपर जब टिकुली के साटीले...देखि के जरे पाटीदार...।' गाने में लवली के डांस मूव दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
इन लोगों ने गाने में दिया साथ
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सॉन्ग 'देख के जरे पाटीदार' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसको अपनी सुरीली आवाज में सिंगर नेहा राज ने गाया है। वहीं इसके वीडियो में धमाकेदार परफारमेंस एक्ट्रेस लवली काजल ने किया है. इस गाने के गीतकार अर्जुन शर्मा ने लिखा है, वही इसका संगीत रवि राज देवा ने दिया है। इस वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित और कोरियोग्राफर सुन्नी सोनकर ने किया है।