Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीNavratan Pandey Lovely Kajal Neha Raj Bhojpuri Song Kha Leb Jahar Aadhi Ratiya Me Release On Youtube

पति नवरत्न की बेवफाई से परेशान हुईं लवली काजल, कहा- 'खा लेब जहर आधी रतिया में'

नवरत्न के साथ भोजपुरी सिंगर नेहा राज जब भी आती हैं तो गाने में एक अलग ही रंग देखने के मिलता है। ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों साथ आए हैं। उनका नाया गना 'खा लेब जहर आधी रतिया में' रिलीज हो गया है।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 25 Sep 2023 09:55 AM
share Share

Kha Leb Jahar Aadhi Ratiya Me Song: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड के जाने माने सिंगर और एक्टर नवरत्न पांडेय अपनी आवाज के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। वहीं, जब भी नवरत्न के साथ भोजपुरी सिंगर नेहा राज आती हैं तो गाने में एक अलग ही रंग देखने के मिलता है। ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों साथ आए हैं। नेहा राज और नवरत्न पांडेय एक नया लोकगीत लेकर आए हैं। उनके इस गाने का टाइटल 'खा लेब जहर आधी रतिया में' है, जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

लवली काजल के ठुमकों ने गाने में डाली जान
नवरत्न पांडेय और नेहा राज के गाने 'खा लेब जहर आधी रतिया में' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती अदाकारा लवली काजल ने अपनी अदाओं और ठुमकों से जान डाल दी है। इस गाने में दिखाया गया है कि एक पत्नी अपने पति के बेवफाई वाले व्यवहार को देखकर नाराज हो जाती है और जहर खाने की धमकी देती है। गाने का बोल बहुत ही सरल और माधुर है।  

कुछ ऐसे हैं गाने को बोल
इस गाने में लवली काजल ने अपनी मासूमियत भरी अदाओं से फैंस का मन मोह लिया है। नवरत्न मासूम बनकर अपनी पत्नी को बार-बार सफाई देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लवली मानने को तैयार ही नहीं हो रही हैं। गाने के बोल इस प्रकार है, 'ए जान हमरा पे शक ना करा, रोजि करेजा धक धक ना करा... बड़ा गड़बड़ घोटाला लागता तोहरा बतिया से, मिले जदि जइबा सवतिया से, खा लेहब जहर आधी रतिया के...।' बता दें कि इस गाने के सिंगर नवरत्न पांडेय और नेहा राज हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें