Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीMahi Shrivastava Shivani Singh New Bhojpuri Song Chulhi Ke Dhuaa Release On Youtube

माही श्रीवास्तव को सामने आई बड़ी मुसीबत, सास मांगें पूड़ी ससुर मांगें पुआ, एक्ट्रेस बोली-'चूल्ही के धुआं'

माही श्रीवास्तव के इन दिनों एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं। उनके गाने भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच उनका एक नया गाना चूल्ही के धुआं रिलीज हुआ है।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 15 Sep 2023 01:31 PM
share Share

भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को दिल जीतने वाली माही श्रीवास्तव के इन दिनों एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं। उनके गाने भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इस गाने का टाइटल 'चूल्ही के धुआं' है। ये गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

माही के सामने आई बड़ी मुसीबत
शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव के गाने 'चूल्ही के धुआं' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में गांव देहात में चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं की परेशानी को दिखाया गया है। गाने का वीडियो काफी मजेदार है। इसका पिक्चराइजेशन और लोकेशन भी काफी अच्छा है। इसमें माही अपने पति से शिकायत करती हैं कि 'रहनी सुघर हम त होइ गईनी करिया, खनवा बनावतानी माजा तानी थरिया, सास मांगें पूड़ी ससुर मांगें पुआ, बलम हो चूल्ही के लागाता धुआं....। यह भोजपुरी लोकगीत को ठेठ देसी अंदाज में फिल्माया गया है। 

 

इन लोगों ने दिया साथ
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'चूल्ही के धुआं' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार आर्या शर्मा, वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर संदीप राज हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें