Chhath 2022: छठ के पर्व पर सुनें ये गाने, शारदा सिन्हा से लेकर सुनिधि चौहान तक ने दी आवाज
Chhath Geet 2022: त्योहार कोई सा भी हो बगैर गानों के अधूरा लगता है। छठ पर तो लोकगीतों का खास महत्व होता है और जगह-जगह सुनाई पड़ते हैं। तो चलिए छठ के मौके पर सुनाते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन गाने।

छठ का महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो गया। छठ में सूर्य की पहली किरण और शाम को अंतिम किरण को अर्घ्य देकर सूर्य को नमन किया जाता है। परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। अब त्योहार कोई सा भी हो बगैर गानों के अधूरा लगता है। छठ पर तो लोकगीतों का खास महत्व होता है और जगह-जगह सुनाई पड़ते हैं। तो चलिए छठ के मौके पर सुनाते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन गाने।
सुनिए ये गाने:
छठ का पर्व हो और शारदा सिन्हा की आवाज ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। उनका गाना ‘पहिले पहिल छठी मैय्या’ को यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।
सुनिधि चौहान ने छठ के इस गाने को गाया है। वीडियो में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव हैं। गाना का संगीत निखिल कामत ने दिया है और लिरिक्स डॉ सागर ने लिखे हैं।
खेसारी लाल यादव ने वैसे तो छठ पर अपने कई गाने रिलीज किए हैं। उनके गाए गाने 'छठ माई के बरतिया' को करोड़ों बार देखा सुना गया है। यूट्यूब पर इसे 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सोनू निगम, पवन सिंह और खुशबू जैन ने मिलकर जय छठी मैय्या गाया है। गाने में महिलाएं छठ पर्व की रस्में निभाते दिखती हैं। तीनों ही सिंगर वीडियो में एक्ट करते भी दिखते हैं।
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का छठ पर गाना करेलू छठ बरतिया सुनिए। इस गाने को रितेश के साथ शिल्पी राज ने गाया है।