Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीKhesari Lal Yadav Upcoming Bhojpuri Movie Rang De Basanti First Look Out In Pandit Avtar

खेसारी लाल यादव की 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक आउट, माथे पर तिलक लगाए पंडित के लुक में छाए भोजपुरी एक्टर

खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें खेसारी लाल यादव का खास अंदाज देखने को मिल नजर आ रहा है। खेसारी लाल फर्स्ट लुक में पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 26 Nov 2023 02:43 PM
share Share

Rang De Basanti First Look Out: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। इन दिनों खेसारी अपनी अपकमिंग मूवी 'रंग दे बसंती' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह है। 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है। इसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। 

पंडित के लुक में नजर आ रहे हैं खेसारी 
खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें खेसारी लाल यादव का खास अंदाज देखने को मिल नजर आ रहा है। खेसारी लाल फर्स्ट लुक में पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनके माथे का तेज बेहद आकर्षक है। फिल्म के लुक में खेसारी लाल यादव ने मंदिर का घंटा अपने हाथ में खींचे हुए दिख रहे हैं। पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'रंग दे बसंती' एक एक्शन से भी भरपूर फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव के अलावा राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है।  संगीतकार ओम झा है।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें