Khesari Lal Yadav new song released before Chhath chala ganga kinare भाभी के साथ गंगा किनारे जाने के लिए निकले खेसारी लाल यादव, छठ से पहले नया गाना रिलीज, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीKhesari Lal Yadav new song released before Chhath chala ganga kinare

भाभी के साथ गंगा किनारे जाने के लिए निकले खेसारी लाल यादव, छठ से पहले नया गाना रिलीज

छठ के त्योहार से पहले खेसारी लाल यादव अपना नया गाना चला गंगा किनारे लेकर हाजिर हैं। इसे उनके साथ करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस सपना चौहान डांस करती हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 11 Nov 2023 06:13 PM
share Share
Follow Us on
भाभी के साथ गंगा किनारे जाने के लिए निकले खेसारी लाल यादव, छठ से पहले नया गाना रिलीज

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: छठ का त्योहार आने वाला है। बिहार-यूपी सहित देश के कई इलाकों में छठ धूमधाम से मनाया जाता है।। इस त्योहार में सूर्य की आराधना की जाती है। इतने बड़े मौके पर भोजपुरी गाने ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। हर साल भोजपुरी के सभी बड़े स्टार्स छठ के मौके पर ढेरों गाने रिलीज करते हैं। त्योहार के मौके पर जगह-जगह ये गाने खूब सुनाई भी देते हैं। खेसारी लाल यादव ने 2023 का अपनाा पहला छठ गाना 'चला गंगा किनारे' रिलीज कर दिया है जिसमें देवर-भाभी के बीच के बीच बातचीत होती है।

त्योहार पर खेसारी का गाना
वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ सपना चौहान हैं। सपना गाने में खेसारी की भाभी बनी हैं। वह उन्हें गंगा किनारे चलने के लिए कहती हैं जिससे वह सूर्य को अर्घ्य दे सकें। गाने की शुरुआत में खेसारी सो रहे होते हैं। उनकी भाभी आकर उन्हें उठाती हैं और उनसे गंगा किनारे चलने के लिए कहती हैं। खेसारी सोने की जिद करते हैं। सपना ने पीले रंग की साड़ी पहनी है जबकि खेसारी पीले रंग के कुर्ते में हैं। उनके आस-पास अन्य लोग भी पीले रंंग के कपड़ों में हैं।

 

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
गाने को खेसारी के साथ करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इसके लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं और म्यूजिक मोनू सिन्हा के हैं। छठ से पहले खेसारी ने त्योहर का पूरा माहौल बना दिया है। लोगों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो यूट्यूब के खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया गया है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, 'बहुत ही प्यारा भजन है खेसारी भैया। मन को सुकून मिल गया।' एक ने लिखा, 'जियो हो खेसारी भाई। आप जब भी गाते हैं दिल को छू जाता है।' एक ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर, गाना पक्का ट्रेंडिंग में होगा।'