Khesari Lal Yadav Chhath song Mahadev Angana released fans commented खेसारी लाल यादव ने छठी मैया से लगाई अर्जी, नया गाना 'महादेव अंगना' रिलीज, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीKhesari Lal Yadav Chhath song Mahadev Angana released fans commented

खेसारी लाल यादव ने छठी मैया से लगाई अर्जी, नया गाना 'महादेव अंगना' रिलीज

छठ के मौके पर शुक्रवार को खेसारी लाल यादव ने अपना तीसरा गाना 'महादेव अंगना' रिलीज कर दिया। रिलीज के कुछ ही घंटों मे इसे लाखों में व्यूज मिल गए। गाने को खेसारी ने ही अपनी आवाज दी है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 17 Nov 2023 08:11 PM
share Share
Follow Us on
खेसारी लाल यादव ने छठी मैया से लगाई अर्जी, नया गाना 'महादेव अंगना' रिलीज

दिवाली के बाद बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। 17 नवंबर से छठ पर्व 4 दिनों तक मनाया जाएगा। इस त्योहार में भगवान सूर्य के साथ छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। आखिरी दिन उषा अर्घ्य देते हुए पर्व का समापन होता है। बिहार का इतना बड़ा त्योहार है तो भोजपुरी गानों की काफी धूम रहती है और हर जगह सुनाई पड़ते हैं। शुक्रवार को खेसारी लाल यादव ने नया गाना 'महादेव अंगना' रिलीज कर दिया।

खेसारी का नया गाना रिलीज
छठ के मौके पर खेसारी एक के बाद एक गाना ला रहे हैं। यह उनका लगातार तीसरा गाना है जो छठी मैया को समर्पित है। खेसारी के पहले दोनों गाने सुपरहिट हुए और उस पर मिलियंस में व्यूज आए। लेटेस्ट गाने में भोजपुरी एक्टर छठी मैया का गुणगान करते हैं। इस गाने को खुद खेसारी ने गाया है। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। उनके साथ की एक्ट्रेस ने येलो साड़ी पहनी है। खेसारी हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रहे हैं।

लोगों ने किया पसंद
इस गाने को अरविद तिवारी ने गाया है और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। गाने को भीम लाल यादव ने डायरेक्ट किया है। वीडियो यूट्यूब के खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स गाने  की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर कहते हैं, 'इतना सुंदर भजन मन भक्ति में प्रसन्न हो गया। खेसारी भैया पर कृपा बनाए रखें छठी मैया।' एक यूजर लिखते हैं, 'खेसारी को इतने प्यारे  भजन के लिए धन्यवाद।' एक फैन ने कहा, 'जय हो छठी माई, जब जब खेसारी भाई छठ गीत  गाते हैं। लोगों का दिल झूम उठाता।'