Khesari Lal Yadav chhat song Suruj Baba trending on youtube got 8 lakh views छठ पर खेसारी लाल यादव ने पत्नी से की गुजारिश, कहीं डूब ना जाए 'सुरुज बाबा', Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीKhesari Lal Yadav chhat song Suruj Baba trending on youtube got 8 lakh views

छठ पर खेसारी लाल यादव ने पत्नी से की गुजारिश, कहीं डूब ना जाए 'सुरुज बाबा'

खेसारी लाल यादव ने इस साल छठ का अपना दूसरा गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने को उनके साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। अभी तक इसे 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 14 Nov 2023 09:57 PM
share Share
Follow Us on
छठ पर खेसारी लाल यादव ने पत्नी से की गुजारिश, कहीं डूब ना जाए 'सुरुज बाबा'

छठ पर्व की पूजा 17 नवंबर से शुरू होगी जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह पर्व खासतौर पर मनाया जाता है। दूर दराज रह रहे लोग छठ के मौके पर अपने घर पहुंचते हैं और पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं। इतना बड़ा त्योहार हो और भोजपुरी गाने ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज किए जा रहे हैं। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छठ का अपना दूसरा गाना 'सुरुज बाबा' रिलीज कर दिया है।

पत्नी से की गुजारिश
वीडियो में खेसारी लाल यादव छठी मैया की पूजा की तैयारी में होते हैं। उनकी पत्नी तैयार होने में बिजी रहती हैं। खेसारी उनसे साथ चलने के लिए कहते हैं। कहीं ऐसा ना हो कि मेकअप करते-करते सूरज डूब जाए। खेसारी के कहते हैं, उनका मेकअप देखकर छठी मैया ऊब जाएंगी। उनकी पत्नी बताती हैं कि परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग कामों में लगे हुए हैं। वीडियो  में एक्ट्रेस आस्था सिंह हैं।

ट्रेंड कर रहा गाना
गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर प्रियंका सिह ने गाया है। इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने को भीम लाल यादव ने डायरेक्ट किया है। वीडियो यूट्यूब के खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर 14 नवंबर को रिलीज किया गया है। गाना आने के साथ ही यह ट्रेंड करने लग। अभी तक इसे 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

फैन्स को बेहद पसंद आ रहा गाना
कमेंट सेक्शन में एक यूजर लिखते हैं, 'खेसारी की आवाज कमाल है। मुझे सचमुच इस खूबसूरत छठ भजन से प्यार हो गया है।' एक ने कहा, 'खेसारी टीम को ऐसे गाने के लिए दिल से धन्यवाद।' एक यूजर लिखते हैं, 'यह छठ का इस साल का बेस्ट गाना है।'