Khesari Lal Yadav and Shweta Mahar song Bihar Me Hoi is trading at number two श्वेता महारा को देखकर फिसले खेसारी लाल यादव, दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा गाना, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीKhesari Lal Yadav and Shweta Mahar song Bihar Me Hoi is trading at number two

श्वेता महारा को देखकर फिसले खेसारी लाल यादव, दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा गाना

खेसारी लाल यादव और श्वेता महारा का लेटेस्ट गाना बिहार में होई इन दिनों यूट्यूब की दुनिया में तहलका मचा रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में यह ट्रेंड करने लगा। फैन्स को दोनों की केमेस्ट्री पसंद आ रही है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 29 Sep 2023 08:57 PM
share Share
Follow Us on
श्वेता महारा को देखकर फिसले खेसारी लाल यादव, दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा गाना

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने 'बिहार में होई' का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था और उसके बाद यह आते ही छा गया। टीजर को जिस तरह पसंद किया गया उसके बाद ही साफ हो गया कि गाना रिलीज होने के बाद धूम मचा देगा। इस गाने में खेसारी के साथ श्वेता महारा हैं। दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। स्क्रीन पर कभी वह रोमांस करते हैं तो कभी एक दूसरे को रिझाते हैं। वीडियो की शुरुआत में खेसारी बाइक पर फुल स्वैग के साथ एंट्री करते हैं। उसके बाद वह श्वेता महारा के साथ डांस से छा जाते हैं।

ट्रेंड कर रहा गाना
गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। उनका साथ पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। भोजपुरी के हर दूसरे गाने में शिल्पी राज की आवाज होती है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप और दीपक मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक गोलू गुलजार ने दिया है। इसे बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। गाने को यूट्यूब के खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर 28 सितंबर को रिलीज किया गया। खबर लिखे जाने तक इसे 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 

गरीबी में बीता बचपन
खेसारी लाल यादव बिहार के सारन जिले के रहने वाले हैं। उनका परिवार पहले बेहद गरीब था। खेसारी के पिता सुबह चने बेचने का काम करते थे और शाम को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। बचपन में वह बहुत बात करते थे इस वजह से उनका स्टेज नाम खेसारी पड़ गया। इसका किस्सा भी बहुत रोचक है। दरअसल 'खेसरी' नाम का एक फसल होता है जिसे पानी और खाद की जरूरत नहीं होती है और कहीं भी उग जाता है। इसी से खेसारी का नाम पड़ गया।