Khesari lal yadav and Rani bhojpuri song Sajnawa trending on youtube पुजारी बने खेसारी लाल यादव पर रानी ने डाले डोरे, गाने को मिले 19 लाख व्यूज, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीKhesari lal yadav and Rani bhojpuri song Sajnawa trending on youtube

पुजारी बने खेसारी लाल यादव पर रानी ने डाले डोरे, गाने को मिले 19 लाख व्यूज

खेसारी लाल यादव का गाना सजनवा इन दिनों धूम मचा रहा है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी कई हिट दे चुकी है और अब सजनवा गाना भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 7 Nov 2023 06:05 PM
share Share
Follow Us on
पुजारी बने खेसारी लाल यादव पर रानी ने डाले डोरे, गाने को मिले 19 लाख व्यूज

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सजनवा' हाल ही में रिलीज हुआ है। वह भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार हैं। कोई भी गाना आते ही वह यूट्यूब पर छा जाता है। हर महीने उनके कई नए गाने आते हैं और उनमें से लगभग सभी को लाखों व्यूज मिलते हैं। लेटेस्ट गाने में खेसारी के साथ रानी हैं। दोनों पहले भी म्यूजिक वीडियोज कर चुके हैं। एक बार फिर से उन्होंने धमाल मचा दिया है। यह गाना कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ लेकिन अभी भी यह ट्रेंड कर रहा है।

रानी ने किया जोरदार डांस
'सजनवा' गाने में खेसारी लाल यादव पुजारी बने हैं और वह पूजा में बिजी हैं। रानी उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं। घर हो या बाहर वह उन्हें हर तरह से रिझाने में लगी रहती हैं। खेसारी घर में पूजा-पाठ करते दिखते हैं। रानी जब उनके करीब आती हैं तो वह उन्हें दूर हटाते हैं। बेड पर सोते हुए भी वह ध्यान की मुद्रा में होते हैं। रानी लटकों-झटकों से पूरे गाने में जान डाल देती हैं।

गाने की खास बातें
गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक यह चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा और 19 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। रानी मेल आवाज में ही लिप सिंक करती हैं। इसके लिरिक्स प्रभु विशुनपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक विकी वॉक्स का है। वीडियो को पवन पाल ने डायेरक्ट किया है।

वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स
गाने पर फैन्स के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'खेसारी ना केवल जबरदस्त डांस करते हैं बल्कि गाने और एक्टिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं है।' एक फैन ने कहा, 'केवल खेसारी ही ऐसे जोरदार गाने गा सकते हैं। वह अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते।' एक ने लिखा, 'समय समय पर नए-नए गानों से मनोरंजन करने का औकात सिर्फ खेसारी यादव भैया के पास है।'