अक्षरा सिंह पर खेसारी लाल यादव ने लुटाया प्यार, गाने में दिखी दोनों की हॉट केमेस्ट्री
भोजपुरी का एक ताबड़तोड़ गाना सुनाते हैं जिसमें खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने जोरदार डांस किया है। दोनों ने स्क्रीन पर खूब बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने को 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अलग ही कारनामा कर दिखाया है। वह रिंच से सिलाई खोलने पहुंच गए। भोजपुरी के इस हिट गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह हैं। दोनों ने ताबड़तोड़ डांस से धमाल ही मचा दिया। खेसारी और अक्षरा दोनों ही भोजपुरी के बड़े स्टार्स हैं। उन्होंने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। उनकी जोड़ी को भी बहुत पसंद किया जाता है। कुछ दिनों पहले भी दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो किया। अब जो गाना सुनाने जा रहे हैं वह 6 साल पुराना है। गाना 'सखी सलाई के रिंच से खोलेला' के लिरिक्स ऐसे हैं सुनकर सभी का ध्यान उस पर चला जाए। फिर अक्षरा का बोल्ड अंदाज तो है ही।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
अक्षरा ने येलो कलर का ग्लैमरस ड्रेस पहना है। दोनों साथ में डांस करहे हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव रिंच लेकर पहुंचते हैं और वह सिलाई को रिंच से खोलने की बात करते हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा हैं। वीडियो यूट्यूब के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया। इसे अभी तक 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
क्या है कहानी
'सखी सलाई रिंच से खोलेला' गाना फिल्म 'साजन चले ससुराल 2' का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा, किरण यादव और माया यादव ने मुख्य रोल किया है। फिल्म में साजन का गाना सुनने के बाद रानी सिंगर बनने में उसकी मदद करती है। बाद में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगेत हैं लेकिन जब शादी के बाद उनकी दिक्कतें शुरू होती हैं। साजन चाहता है कि रानी अपने करियर को पीछे छोड़ दे।