Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Singer Priyanka Singh Chauhan Nitu Yadav New Song Katab Taren Se Release On Youtube

Katab Taren Se:पति की बेवफाई से परेशान प्रियंका सिंह ने उठाया ये कदम, कहा - 'कटब टरेन से'

प्रियंका के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। उनके गानों का हमेशा ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब प्रियंका अपना नया गाना लेकर आईं हैं। गाने का टाइटल 'कटब टरेन से' है।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 7 Sep 2023 12:46 PM
share Share

Katab Taren Se Song: भोजपुरी संगीत जगत में सिंगर प्रियंका सिंह चौहान अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत रही हैं। प्रियंका के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। फैंस भी उनके गानों का हमेशा ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अब प्रियंका अपना नया गाना लेकर आईं हैं। प्रियंका के इस गाने का टाइटल 'कटब टरेन से' है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस नीतू यादव नजर आ रही हैं। इस गाने को अबतक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

कुछ हैं प्रियंका के 'कटब टरेन से' के बोल
प्रियंका सिंह चौहान का गाना 'कटब टरेन से' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में नीतू यादव की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने का लोकेशन काफी शानदार नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि युवा पत्नी नीतू यादव अपने हैंडसम पति की बेवफाई से परेशान हो गई है। वह पति के दोस्तों के सामने ही उन्हें डांटते और धमकी देते हुए कहती है कि 'हम मरी तोहरा पे, तू अउर केहू पे मरेला, कवन सवतिया मरलेस मतिया, दिन पे दिन तू बिगड़ेला, प्यार जदि हमरा से करबा ना चैन से, सूति के पटरिया पे कटब टरेन से...।'
 

गाने में इन लोगों ने दिया साथ
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत  लोकगीत 'कटब टरेन से' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को  प्रियंका सिंह चौहान ने अपनी आवाज दी है। एक्ट्रेस नीतू यादव की अदाओं ने गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। उनका डांस देखते ही बन रहा है। इस गाने को गीतकार आदर्श लाल यादव ने लिखा है। इसके संगीतकार अशोक राव हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें