Bhojpuri Film ajay sinha movie sabpe bhari janeudhari first look released Bhojpuri Film: होगी भोजपुरी इंडस्ट्री की कायापलट, फैमिली फिल्म 'सब पे भारी जनेऊधारी' लेकर आ रहे हैं अजय सिंहा, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Film ajay sinha movie sabpe bhari janeudhari first look released

Bhojpuri Film: होगी भोजपुरी इंडस्ट्री की कायापलट, फैमिली फिल्म 'सब पे भारी जनेऊधारी' लेकर आ रहे हैं अजय सिंहा

Bhojpuri New Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को 'ससुर बड़ा पैसेवाला' जैसी फिल्म देने वाले अजय सिंहा अब फैमिली फिल्म लेकर आने वाले हैं। उन्होंने आज फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 July 2023 10:44 PM
share Share
Follow Us on
Bhojpuri Film: होगी भोजपुरी इंडस्ट्री की कायापलट, फैमिली फिल्म 'सब पे भारी जनेऊधारी' लेकर आ रहे हैं अजय सिंहा

बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर भोजपुरी इंडस्ट्री में फैमिली फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता–निर्देशक भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अजय सिन्हा हैं। अजय सिन्हा ने मंगलवार के दिन अपनी फिल्म 'सब पे भारी जनेऊधारी' की घोषणा करते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फैंस को फिल्म का पोस्टर काफी पसंद आ रहा है। वे पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

फिल्म को लेकर क्या बोले अजय कुमार
अजय कुमार ने अपनी फिल्म का प्रचार करते वक्त कहा, "सब पे भारी जनेऊधारी, एक फैमिली फिल्म है। नई पीढ़ी के बहुत सारे लोग जनेऊ के बारे में नहीं जानते होंगे। यह फिल्म उन्हीं लोगों के लिए है।" गौरतलब है कि अजय कुमार इस फिल्म के जरिए नई पीढ़ी को एंटरटेनमेंट के साथ सनातन धर्म से जुड़ी चीजों के बारे में बताना चाहते हैं।

'सब पे भारी जनेऊधारी' की स्टार कास्ट
'सब पे भारी जनेऊधारी' में शालू सिंह, सूरज के शाह, अनामिका, प्रशांत राज, संतोष श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, सत्य प्रकाश, अरुण सिंह, अजय सिन्हा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। वहीं गाने चरम हिन्दुस्तानी और अजय सिन्हा ने लिखे हैं।