Piritiya Ke Maral Song: रितेश पांडेय को मिला प्यार में धोखा, रोते हुए कहा- 'पिरितिया के मारल'
रितेश भोजपुरी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस हमेशा ही उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनका हर गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो जाता है। इसी बीच रितेश अपना एक और नया गाना लेकर आए हैं।

Piritiya Ke Maral Song Out: भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर और एक्टर रितेश पांडेय आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। रितेश भोजपुरी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस हमेशा ही उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनका हर गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो जाता है। इसी बीच अब रितेश अपना एक और नया गाना लेकर आए हैं, लेकिन ये उनका एक सैड सॉन्ग है। इस गाने में रितेश अपनी प्रेमिका से मिले धोखे की वजह से काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। रितेश के इस सैड सॉन्ग का टाइटल 'पिरितिया के मारल' है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
90s के तर्ज पर फिल्माया गया है गाना
रितेश पांडेय के गाने 'पिरितिया के मारल' को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसमें रितेश पांडेय की आवाज बेहद दर्द भरी है, जो लोगों के दिलों को छू रही है। इस गाने को 90s के तर्ज पर फिल्माया गया। इस म्यूजिक वीडियो में रितेश के साथ तोशी और कोमल सोनी नजर आ रही हैं। दोनों ने अपनी अदाकारी से गाने में जान डाल दी है।
गाने को लेकर रितेश ने कही अपने दिल की बात
'पिरितिया के मारल' गाने को लेकर रितेश ने कहा, 'गाने के लिरिक्स और भाव बेहद इमोशनल है। इस गाने के जरिए हमने एक प्रेमी और प्रेमिका के दर्द को दर्शकों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की है। पूरी उम्मीद है कि आप लोगों को ये गाना पसंद आएगा। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के कलाकार खुद को आगे लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब भोजपुरी गाने न सिर्फ भोजपुरी प्रेमियों बल्कि दूसरी इंडस्ट्री में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।'
गाने में इन लोगों ने दिया साथ
'पिरितिया के मारल' का प्रोडक्शन अजय यादव का है। इसे रितेश पांडेय ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके लिरिक्स सोनू ने लिखे हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष यादव है जबकि कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है।