Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Chhath Geet 2023 Chhath Ganga Ghaat Pa Starring Karishma Kakkar Mahi Shrivastava - Entertainment News India

करिश्मा कक्कर का छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' रिलीज, भक्ति में रमी माही श्रीवास्तव

Happy Chhath Puja 2023: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का भोजपुरी छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' रिलीज हो गया है, जिसे सिंगर करिश्मा कक्कर ने अपनी आवाज दी है। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं।

Avinash Singh लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईFri, 17 Nov 2023 06:40 AM
share Share

Chhath Puja 2023: दिवाली के बाद अब छठ की तैयारी शुरू हो गई हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों का ट्रेंड शुरू हो गया है। ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का छठ गीत रिलीज हो गया है, जहां वो पूरी तरह से भक्ति-भाव में रमी दिख रही हैं। ऐसे में सिंगर करिश्मा कक्कर की सुरीली आवाज में गाया हुआ छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' रिलीज हो गया है, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं।

'छठ गंगा घाट प' हुआ रिलीज
म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर छठ गीत 'छठ गंगा घाट प' रिलीज किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव, छठ घाट पर अर्घ्य देने जाने की तैयारी कर रही हैं। उनके साथ बहुत से छठ व्रती लोग भी दउरा सजा रहे हैं और छठ घाट पर जाने के लिए तैयारी में हैं। इसमें दिखाया गया है कि कुछ मन्नत माही श्रीवास्तव ने छठ मईया से मांगा था, जोकि पूरा हो चुका है। तो अब वह गंगा घाट पर जाकर छठ पूजा करने वाली है, वह अपने पति से कहती हैं कि 'मंगले रही जा जवन माई से मनउती, छठ मइया सुन लेली करली पूरी नवती, दउरा उठा ला माथे पs, असों छठ हम करब गंगा घाटे पs...'
 

क्या है टीम एंड कास्ट
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय से शुरू हो रहा है और यह चार दिन तक चलने वाला कठिन व्रत पूरी श्रद्धा और भक्ति से किया जा रहा है। मां छठ की महिमा का बखान करते हुए लोग छठी मइया की कृपा सब पर बनी रहने के कामना कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत छठ गंगा घाट प' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर करिश्मा कक्कर, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं।मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। वीडियो निर्देशक दिनेश जी, डीओपी सोनू, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें