Bhojpuri Actress Akshara Singh Movie Akshara Trailer Out On Youtube Akshara Trailer Out: टीचर्स डे पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह की फिल्म का धांसू ट्रेलर, एजुकेशन माफिया से लड़ती आईं नजर , Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Actress Akshara Singh Movie Akshara Trailer Out On Youtube

Akshara Trailer Out: टीचर्स डे पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह की फिल्म का धांसू ट्रेलर, एजुकेशन माफिया से लड़ती आईं नजर 

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अक्षरा' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षरा के कई शेड्स देखने को मिल रहे हैं। उनकी ये फिल्म समाज में शिक्षा के महत्व और उसे पाने की जिद पर बनी हुई।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 5 Sep 2023 02:15 PM
share Share
Follow Us on
 Akshara Trailer Out: टीचर्स डे पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह की फिल्म का धांसू ट्रेलर, एजुकेशन माफिया से लड़ती आईं नजर 

Akshara Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। अक्षरा ने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। इसी बीच आज उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अक्षरा' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षरा के कई शेड्स देखने को मिल रहे हैं। उनकी ये फिल्म समाज में शिक्षा के महत्व और उसे पाने की जिद पर बनी हुई। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कुछ ही देर में इसे काफी व्यूज मिल चुके हैं। 

दो अलग रूप में नजर आईं अक्षरा
अक्षरा सिंह की फिल्म 'अक्षरा' का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। 4 मिनट का ये ट्रेलर बेहद दमदार कहानी बयां कर रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक सशक्त संदेश के साथ होती है, जिसमें कहा जाता है कि धरती पर विद्या का दान महादान होता है और फिर स्कूल में अक्षरा सिंह बच्चों को पढ़ाती नजर आती हैं। अक्षरा की शादी एक फौजी से हो जाती है और जब वह ससुराल आती हैं, जहां उन्हें कहा जाता है कि वह स्कूल में पढ़ा तो सकती हैं, लेकिन सिर से पल्लू नीचे नहीं गिरना चाहिए।

एजुकेशन माफिया से भिड़ती नजर आईं अक्षरा
इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया कि अक्षरा के पढ़ाए हुए सभी बच्चों का चयन नवोदय स्कूल में हो जाता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन तभी स्कूल में एजुकेशन माफिया की नजर पड़ती है। इसके बाद वह स्कूल में षड्यंत्र करके ताला लगवा देते हैं। बस यहीं ये शुरू होती है अक्षरा बच्चों को वापस शिक्षा दिलाने की लड़ाई। इसमें दिखाया गया है कि सच के लिए अक्षरा बिना डरे ही माफियाओं के साथ दो-दो हाथ भी करती हैं। इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब फैंस को 'अक्षरा' फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।     

 

ये लोग भी है लीड रोल में 
बता दें कि फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वहीं, इसके निर्देशक देव पांडेय एवं लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। अक्षरा सिंह के साथ फिल्म में अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोरा, विनीत विशाल, बीना पांडे, शुभ किशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह,  अखिलेश शुक्ला, रिंकी शुक्ला प्रमुख भूमिका में हैं।