Akshara Singh song Ghungroo released got 6 lakh views Ghungroo Song Release: अक्षरा सिंह को प्यार में मिला धोखा, 'घुंघरू' बांध किसकी ओर किया इशारा?, Bhojpuri Hindi News - Hindustan

Ghungroo Song Release: अक्षरा सिंह को प्यार में मिला धोखा, 'घुंघरू' बांध किसकी ओर किया इशारा?

अक्षरा सिंह अपना एक और गाना घुंघरू लेकर हाजिर हैं जिसे उन्होंने ही गाया है। इस गाने में वह प्यार में मिले धोखे का जिक्र करती हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 15 Dec 2023 09:51 PM
share Share
Follow Us on
Ghungroo Song Release: अक्षरा सिंह को प्यार में मिला धोखा, 'घुंघरू' बांध किसकी ओर किया इशारा?

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का कोई गाना आए और वह बवाल साबित ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। वह खुद गाती भी हैं। शुक्रवार को अक्षरा अपने नए गाने घुंघरू के साथ हाजिर हुईं। इसे टी सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया। गाने में अक्षरा ने प्यार और धोखे का जिक्र किया है। उनका दिल जिसने तोड़ा वह किसी और लड़की के साथ डेट पर होता है। यह गाना प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए है। कुछ दिन पहले ही अक्षरा का म्यूजिक वीडियो पटना की लड़की रिलीज हुआ था।

आते ही छा गया गाना
गाने के लिरिक्स हिंदी में हैं। अक्षरा लाल रंग के खूबसूरत सी ड्रेस में होती हैं। वह स्टेज पर डांस कर रही हैं। प्यार में धोखे से उबरने के लिए वह वीडियो में कई जगह वाइन का ग्लास थामे सोफे पर बैठी दिखती हैं। वह जहां डांस करती हैं वहीं पर उनका प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचता है। वह कहती हैं, 'मैंने खुद से भी ज्यादा जिससे प्यार किया, जिस पे खुद से भी ज्यादा ऐतबार किया। दिल उसी ने हमारा जब तोड़ा और हमको कहीं का नहीं छोड़ा तो घुंघरू बांध लिया मैंने, घुंघरू बांध लिया।'

मिले 6 लाख व्यूज
गाने को अक्षरा ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में उनके साथ एक्टर अमित सोनी हैं। इसे आजाद सिंह ने लिखा है और म्यूजिक शिशिर पांडे का है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। जिन लोगों का दिल टूटा है वह इस गाने से काफी रिलेट कर पाएंगे। अक्षरा के एक्सप्रेशन और डांस गाने के साथ  बिल्कुल परफेक्ट है। 

पटना की लड़की भी कर रहा ट्रेंड
अक्षरा का इससे पहले आया गाना पटना की लड़की अभी भी यूट्यूब पर 17वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। यह एक रैप सॉन्ग है जिस पर अक्षरा गुंडों की पिटाई करती हैं। गुंडे कुछ लड़कियों को किडनैप करके ले जाते हैं उसी वक्त वह आती हैं और उन सबको बचाती हैं। गाने को अक्षरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।