Akshara Singh Mudassar Khan Latest Song Up Bihar Lootane Release On Youtube शिल्पा शेट्टी के बाद अक्षरा सिंह ने लूटा यूपी-बिहार, भोजपुरी एक्ट्रेस की सेक्सी अदाओं को देख खो बैठेंगे होश, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीAkshara Singh Mudassar Khan Latest Song Up Bihar Lootane Release On Youtube

शिल्पा शेट्टी के बाद अक्षरा सिंह ने लूटा यूपी-बिहार, भोजपुरी एक्ट्रेस की सेक्सी अदाओं को देख खो बैठेंगे होश

अक्षरा सिंह के सॉन्ग 'यूपी बिहार लूटने' को टी-सीरीज  हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजित मंडल हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 3 Nov 2023 08:24 AM
share Share
Follow Us on
 शिल्पा शेट्टी के बाद अक्षरा सिंह ने लूटा यूपी-बिहार, भोजपुरी एक्ट्रेस की सेक्सी अदाओं को देख खो बैठेंगे होश

Up Bihar Lootane Song Release: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फेमस सॉन्ग 'यूपी बिहार लूटने' को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शिल्पा का ये गना पार्टी लवर्स का पसंदीदा सॉन्ग हैं। उनके इसी 'यूपी बिहार लूटने' गाने को अब भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है। इस गाने के भोजपुरी वर्जन को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में इस बार शिल्पा की जगह पर भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। 'यूपी बिहार लूटने' को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है। गाने की मेकिंग बेहद अलग अंदाज में हुई है। ये डांस नंबर ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। अब तक इस सॉन्ग को काफी व्यूज मिल चुके हैं। 

गाने में अक्षरा की सेक्सी अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
अक्षरा सिंह के सॉन्ग 'यूपी बिहार लूटने' को टी-सीरीज  हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।  इस गाने में मुदस्सर खान ने अक्षरा सिंह का धांसू लुक दिया है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने की खूब चर्चा हो रही है। मालूम हो कि साल 1999 में आई फिल्म 'सूल' का चार्ट बस्टर गाना 'यूपी बिहार लूटने' ने धूम मचा दिया था। यहां तक इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस गाने में तब शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था।  

 गाने को अक्षरा सिंह ने दी अपनी आवाज 
आपको बता दें कि गाना 'यूपी बिहार लूटने' गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजित मंडल हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। इसके निर्देशक और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं। डीओपी चेतन ढोली, कार्यकारी निर्माता मोईन खान हैं।