Akshara Singh Khesari Lal Yadav performance in Bhojpuri version of Paani Paani 'पानी पानी' के भोजपुरी वर्जन में अक्षरा सिंह की मदहोश अदाएं, फुल स्वैग में बादशाह, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीAkshara Singh Khesari Lal Yadav performance in Bhojpuri version of Paani Paani

'पानी पानी' के भोजपुरी वर्जन में अक्षरा सिंह की मदहोश अदाएं, फुल स्वैग में बादशाह

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव नेे पानी पानी भोजपुरी वर्जन में डांस किया। बादशाह फुल स्वैग में भोजपुरी में रैप करते दिखते हैं। इस गाने को अभी तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुका है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 27 Nov 2023 07:25 PM
share Share
Follow Us on
'पानी पानी' के भोजपुरी वर्जन में अक्षरा सिंह की मदहोश अदाएं, फुल स्वैग में बादशाह

बादशाह का सुपरहिट गाना पानी पानी तो आपने सुना ही होगा। हर पार्टी से लेकर इवेंट तक में यह गाना बजता सुनाई देता है और इसे जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया। अब इसी गाने का भोजपुरी वर्जन सुनाते हैं जिस पर खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह डांस करते हैं। भोजपुरी में इस गाने को देखना बिल्कुल अलग अनुभव है। अभी तक रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल चुके हैं और 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। भोजपुरी में इसे खेसारी और रिनी चंद्रा ने  गाया है। गाने के बीच में रैप लिरिक्स भी आता है जिसे बादशाह ने भोजपुरी में गाया है।

भोजपुरी में भी हुआ हिट
खेसारी और अक्षरा के साथ यह गाना हिट हो गया है। गाने में शानदार पानी पानी हुक स्टेप्स हैं और बादशाह का स्वैग लोगों को पसंद आया है। सबसे खास है वह जब भोजपुरी में रैप करते हैं तो लोगों के लिए यह बिल्कुल नया था। हिंदी में गाने को बादशाह के साथ आस्था गिल ने  गाया है। भोजपुरी गाने को अजित मंडल ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।डायरेक्शन स्वरूप राज मेदरा का है। उन्होंने गाने की कोरियोग्राफी भी की है। वहीं रैप कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा का है।

खेसारी की आवाज का चला जादू
वीडियो सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर 9  दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया। गाने में अक्षरा की मदहोश कर देने वाली अदाएं हैं। स्क्रीन पर खेसारी के साथ उनका रोमांस जबरदस्त है। लाइट येलो कलर की साड़ी पहने अक्षरा बेहद खूबसूरत दिखीं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, कोई भी खेसारी और अक्षरा को रिप्लेस नहीं कर सकता। एक यूजर लिखते हैं, भविष्य में भोजपुरी इंडस्ट्री के नेक्स्ट लेवल पर जाने की की उम्मीद है और खेसारी भैया ने इसकी  शुरुआत कर दी है। एक फैन ने कहा, उनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।