Akshara Singh Bhojpuri Songh: गांव की गोरी बनीं अक्षरा सिंह, एक ठुमके पर हिलेला पूरा जिला
भोजपुरी स्टारा अक्षरा सिंह का एक गाना सुनाते हैं जो यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो में अक्षरा उन मनचलों को सबक सिखाती हैं जो उन पर कमेंट करते हैं।

भोजपुरी क्वीन कही जाने वालीं अक्षरा सिंह का गाना 'ऐ हा ऐ हा' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। उनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से अक्षरा की कोई बड़ी फिल्म नहीं आई लेकिन वह म्यूजिक वीडियोज में लगातार बिजी हैं। नए गाने में अक्षरा गांव की गोरी बनी हैं। उन्होंने साड़ी के साथ जंक ज्वैलरी पहनी हैं। इस अलग लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में अक्षरा जंगल से लकड़ियां लेने जाती हैं। इस बीच गांव के कुछ लड़के उन पर कमेंट करते हैं। अक्षरा भी पीछे नहीं नहीं रहने वाली थीं और वह अपने ही अंदाज में जवाब देती हैं।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
अक्षरा के इस गाने 'ऐ हा ऐ हा' को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने इसे अपने यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। अक्षरा एक्टिंग तो करती हैं वह बहुत अच्छा गाती भी हैं। अपने कई गाने उन्होंने खुद ही गाए हैं। इस गाने को उनके साथ रौशन सिंह ने अपनी आवाज दी है।
खूबसूरती पर इतराईं अक्षरा
वीडियो में अक्षरा अपनी कातिल अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना दें। वह भोजपुरी की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से हैं। गाने में जब वह मटकती हैं तो क्या शहर क्या जिला सबको हिला देती हैं। वह गाने में पूछती हैं कि उनके जैसा ब्यूटीफुल कौन हैं। अपनी खूबसूरती पर वह इतराती भी हैं।
फैन्स कर रहे पसंद
गाना 'ऐ हा ऐ हा' के लिरिक्स छुट्टू यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। अक्षरा के अलावा वीडियो में विशाल सिंह और रवि पंडित भी नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, 'उस मां को कोटि-कोटि नमन है जिन्होंने ऐसी पुत्री को जन्म दिया है जिनकी आवाज को पूरी दुनिया पसंद करती है।' एक यूजर ने लिखा, 'क्या गाना है, सुनकर दिल गदगद हो गया।'