Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीAamrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Film Mandap Release On 29 Septenber Actor Affair Marriage

इस दिन मंडप के नीचे सात फेरे लेंगे निरहुआ-आम्रपाली, शादी के जोड़े में तस्वीर हुई वायरल

आम्रपाली और निरहुआ की वायरल तस्वीर उनकी फिल्म मंडप का है। फिल्म की कहानी सामाजिक मानदंडों के इर्दगिर्द है। फिल्म में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के साथ दहेज जैसी कुप्रथा का सही मतलब समझाया गया।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 Sep 2023 03:27 PM
share Share

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। बतौर सिंगर करियर की शुरुआत करने वाले निरहुआ ने अपने करियर में कई सुपरहिट मूवी और गाने दिए हैं। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। उनके चाहने वाले उन्हें रील ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी एक साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मंडप' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म है। 

जब इंसाफ के लिए आम्रपाली ने उठाई  बंदूक
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'मंडप' में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के साथ दहेज जैसी कुप्रथा का सही मतलब समझाया गया है। 12 अगस्त को इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि कैसे एक पिता अपनी बेटी को एक बड़े परिवार में और अच्छे लड़के संग शादी का सपना देखता है। इसके लिए वह अपनी एक-एक पाई लगा देता है। एक पिता बेटी की शादी के लिए अपना सब कुछ गिरवी रख देता है। यहां तक अपना आत्म सम्मान भी, लेकिन फिर भी बेटी के ससुराल वालों का दिल नहीं भरता। ऐसे में मजबूर होकर एक बेटी यानी आम्रपाली दुबे अपने हथियार उठाने पर मजबूर हो जाती है। 

सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों को दर्शाती है फिल्म       
फिल्म 'मंडप' की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द गिर्द है। मजबूरी में आकर आम्रपाली के पास कोई रास्ता नहीं बचता तो वह अपने हाथों में राइफल उठा कर निरहुआ के ऊपर तान देती है। इसके बाद आम्रपाली ने निरहुआ को होस्टेज बना लेती है। इस मूवी में  निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, ऋतु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें