Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीBigg Boss 10 Fame Bhojpuri Actress Monalisa Buys 5 BHK Home Shares Photos With Husband Vikraant Singh on social Media

Monalisa: पूरा हुआ मोनालिसा का एक और सपना, पोस्ट शेयर कर भोजपुरी एक्ट्रेस ने फैंस को दी खुशखबरी

Bhojpuri Actress Monalisa: मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह के साथ तस्वीर पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी है। यहां देखिए मोनालिसा की पोस्ट।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 Feb 2024 09:41 PM
share Share
Follow Us on
Monalisa: पूरा हुआ मोनालिसा का एक और सपना, पोस्ट शेयर कर भोजपुरी एक्ट्रेस ने फैंस को दी खुशखबरी

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, मोनालिसा ने पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने अपना एक और सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने अपना नया घर खरीद लिया है। जी हां, मोनालिसा ने 5 बेडरूम वाला अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने घर की पहली झलक भी दिखाई है।

कैप्शन में लिखी ये बात

'बिग बॉस 10' फेम मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक और सपना पूरा हो गया। शुक्रिया भगवान। 28/02/2024 गणपति बप्पा मोरिया।' इसके साथ मोनालिसा ने कैप्शन में हैशटैग न्यू होम, हैशटैग स्वीट होम, हैशटैग 5 बीएचके, हैशटैग सपने सच होते हैं और हैशटैग बड़े घर का सपना लिखा। जब से मोनालिसा ने ये पोस्ट शेयर की है तब से उनकी पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

इस वजह से खास है चाभी की डिजाइन

मोनालिसा ने अपने नए घर की छोटी-सी झलक दिखाई है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके पर नय घर पर विराजमान गणपति जी नजर आ रहे हैं और उनके चरणों में रखी घर की चाभी दिखाई दे रही है। बता दें, मोनालिसा के घर की चाभी बड़ी खास है। इस चाभी पर मोनालिसा और विक्रांत का नाम लिखा हुआ है। मोनालिसा ने अपने पोस्ट में घर के साथ-साथ अपनी मुस्कान दिखाते हुए कुछ सेल्फीज भी पोस्ट की हैं। यहां देखिए तस्वीरें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें