Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीAkshara Singh New Bhojpuri Song Adaa Qatilana Release On Youtube

Adaa Qatilana Song: अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग 'अदा कातिलाना' रिलीज, एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

  • अक्षरा ने अब तक के करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी गानें दिए हैं। इसी बीच अब अक्षरा का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'अदा कातिलाना' है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 6 May 2024 09:15 AM
share Share

Akshara Singh New Bhojpuri song Adaa Qatilana Out: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी आवाज और एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अक्षरा ने अब तक के करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी गानें दिए हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। इसी बीच अब अक्षरा का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'अदा कातिलाना' है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है।

गाने को मुदस्सर ने किया कोरियोग्राफर

अक्षरा सिंह के नए गाने 'अदा कातिलाना' को किसी और ने नहीं, बल्कि बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है। मुदस्सर बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।'अदा कातिलाना' गाने में अक्षरा की अदाएं देखते ही बन रही है। पीले रंग की ड्रेस में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख हर कोई दीवाना हो रहा है। अक्षरा सिंह का यह गाना टी- सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।देखते ही देखते गाना तेजी से वायरल होने लगा है।

गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कही दिल की बात

अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने 'अदा कातिलाना' को लेकर कहा कि ये गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में आपको न ही अश्लीलता है और न फूहड़पन देखने को मिलेगा। ये एक फुल एंटरटेनिंग सॉन्ग है। उम्मीद है दर्शकों को मेरा ये गाना पसंद आए। 'अदा कातिलाना' गाने के गीतकार आजाद सिंह और संगीतकार विशाल सिंह हैं। गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें