Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीAkshara Singh Bhojpuri Movie AKSHARA New Song Padh Likh Ke Babuni Release On Youtube Anshuman Mishra Alka Jha

अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म अक्षरा का सोहर गीत 'पढ़ लिख के बबुनी' रिलीज, दिल छू लेगा गाने के एक-एक बोल

  • इन दिनों अक्षरा सिंह अपनी अपकमिंग भोजपुरी मूवी 'अक्षरा' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब 'अक्षरा' फिल्म से उनका एक नया गाना रिलीज हो गया है, जो एक सोहर गीत है। इस गाने के बोल 'पढ़ लिख के बबुनी' हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 21 April 2024 01:27 PM
share Share

Padh Likh Ke Babuni Song Released: भोजपुरी सिनेमा की सोशल मीडिया क्वीन अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ दूसरी इंडस्ट्रीज में भी अपनी पहचान बनाई है। वो एक एक्ट्रेस होने के साथ ही वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अपने करियर में अक्षरा ने कई हिट गानों के साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग भोजपुरी मूवी 'अक्षरा' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब 'अक्षरा' फिल्म से उनका एक नया गाना रिलीज हो गया है, जो एक सोहर गीत है। इस गाने के बोल 'पढ़ लिख के बबुनी' हैं।

दिल को छू लेने वाला है गाना

अक्षरा सिंह का नया गाना 'पढ़ लिख के बबुनी' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया है। ये एक दिल छू लेने वाला गाना है। इस सोहर गाने में बेटी पैदा होने पर हर्षोल्लास के साथ खूब खुशियां मनाई जा रही है और गीत गवनई गाया जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे बेटे के जन्म पर जश्न मनाया जाता है। ठीक वैसे ही बेटी के के जन्म लेने पर सब खुश होकर नाच गा रहे हैं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह संस्कारी बहु के रूप में नजर आ रही हैं। इस गाने को सिंगर अल्का झा, विकास सोनकर ने गाया है। इसके गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी और संगीतकार ओम झा हैं।

कुछ ऐसे हैं गाने को बोल

इस गाने में अक्षरा सिंह, नीलम सहित गांव की तमाम महिलाओं को नाचते, झूमते और गाती नजर आ रही हैं। सब लोग मस्ती में नजर आ रहे हैं। गाने ये बोल बहुत ही प्यारा है। महिलाएं पालने में खेल रही बच्ची को दुलारते हुए गाती हैं, 'पढ़ लिख के बबुनी हमर डक्टर होइहैं, स्कूली के मस्टर होइहैं हो, आईएस आईपीएस के कके तैयारिया ई जिला के कलेक्टर होइहैं हो...'। फिल्म 'अक्षरा' की बात करें तो इसके प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव, रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक देव पांडेय हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोरा, विनीत विशाल भूमिका में हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें