Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why did MS Dhoni grow his hair the secret is finally revealed MS Dhoni Latest look Photos

एमएस धोनी ने क्यों बढ़ाए थे बाल, खुल गया राज, ऐसी Photos आईं सामने की हीरो भी शरमा जाएं

एमएस धोनी के बाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बाद से लगातार बढ़ते हुए नजर आए। कहानियां ऐसी सामने आईं कि वह अगला आईपीएल सीजन अपने पुराने लुक में खेलेंगे, लेकिन इसके पीछे सच कुछ और निकला।

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 3 Oct 2023 07:24 AM
share Share

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है। अपनी हेयरस्टाइल के लिए हमेशा से मशहूर रहे धोनी का यह लुक ऐसा है, जो बॉलीवुड के तमाम हीरो को मात देदे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। माना जा रहा था कि धोनी खिताब जीतने के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे, लेकिन उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा कि वह अपने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर अपना एक और सीजन देना चाहेंगे। मतलब वह अपने फैन्स के लिए एक और सीजन खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी इसके बाद बड़े बालों में नजर आने लगे और खबर आने लगी कि उन्होंने बाल इसलिए बढ़ाए हैं, जिससे वह अगले सीजन में 2007 टी20 वर्ल्ड कप के अपने लंबे बालों वाले लुक में खेलते नजर आएं। 

धोनी जब भी इन बड़े बालों के साथ दिखते, इस तरह की खबरें वायरल होने लगतीं, लेकिन अब सच सामने आ गया है कि क्यों धोनी इस लुक में दिख रहे थे। धोनी ने अपने लंबे बालों को थोड़ा छोटा करा लिया है और उनका लेटेस्ट लुक गजब का है। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने धोनी के नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

ये भी पढ़े:Asian Games 2023 IND vs NEP: राष्ट्रगान के समय सिसक-सिसक कर रोने लगे साई किशोर, शायद ही देखा हो ऐसा नजारा

उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'धोनी ने मुझे अपने फैन द्वारा बनाई गई एक फोटो दिखाई थी, और मैं वह फोटो देखकर एकदम पागल हो गया। फिर हमने एक-दूसरे से वादा किया कि धोनी अपना बाल नहीं कटवाएंगे और फिर मैं उनका बाल इस स्टाइल में काटूंगा और स्टाइल करूंगा। मैं धोनी के लंबे बालों का बड़ा फैन रहा हूं।' धोनी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई हैं।

ये भी पढ़े:IND vs NEP: T20 World Cup 2024 के लिए भारत की फिनिशर की खोज खत्म! रिंकू सिंह ने फिर मचाई तबाही

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें