Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Shane Bond parts ways with Mumbai Indians ahead IPL 2024

शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ा, टीम को 4 बार चैंपियन बनाने में निभाई अहम भूमिका

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर शेन बॉन्ड ने आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ नाता तोड़ लिया है। एक तरह से वे मुंबई इंडियंस की किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ काम नहीं करेंगे। वे लंबे समय से टीम के गेंदबाजी कोच

शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ा, टीम को 4 बार चैंपियन बनाने में निभाई अहम भूमिका
Vikash Gaur एजेंसी, भाषा, मुंबईWed, 18 Oct 2023 08:27 AM
हमें फॉलो करें

पिछले नौ साल से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने इस आईपीएल टीम से नाता तोड़ लिया है। बॉन्ड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके गेंदबाजी कोच रहते टीम चार बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया। उनका आगे का प्लान क्या है, इसके बारे में अभी किसी को भी जानकारी नहीं है। 

उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा, ''मैं पिछले नौ सत्र में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देता हूं। यह बेहतरीन अनुभव रहा और मैदान के भीतर तथा बाहर काफी अच्छी यादें रहीं। इतने महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात रही। मुझे उन सभी की कमी खलेगी। भविष्य के लिये शुभकामनाएं।''

ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप 2023 के बीच रोहित शर्मा की लापरवाही, 200 की स्पीड से दौड़ाई कार; कटे 3 चालान

शेन बॉन्ड 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने के समय मुंबई इंडियंस के साथ थे। मुंबई ने इस साल अगस्त में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच बनाया है। वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल भी चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए 18 टेस्ट, 82 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें