Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB vs CSK Royal Challengers Bengaluru become first team to hit Most Sixes in an IPL Season

RCB ने छक्के मारने के मामले में सबको पीछे छोड़ा, IPL के इतिहास में पहली बार लगे 150 से ज्यादा सिक्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। आरसीबी ने आईपीएल 2024 में 154 छक्के लगाए हैं, जिसमें 37 छक्के विराट कोहली ने जड़े हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 18 May 2024 05:39 PM
share Share

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसी (54 रन) और विराट कोहली (47 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। इस दमदार साझेदारी की बदौलत बेंगलुरु की टीम 200 के पार पहुंच सकी। इस मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में 154 छक्के लगाए हैं। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में कोई भी टीम 150 के आंकड़े को छू नहीं सकी थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने 146 छक्के जड़े हैं। हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास का हाईएस्ट स्कोर (287) भी बनाया है। तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, चेन्नई ने 2018 में 145 छक्के मारे थे। कोलकाता की टीम ने 2019 में 143 छक्के ठोके थे। 

विराट कोहली ने CSK के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। विराट कोहली 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान फॉफ डुप्लेसी 39 गेंद में 54 रन बनाकर रन आउट हुए। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 41 रन की दमदार पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 6 गेंद में 14 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 6 गेंद में 16 रन बनाए।

एक आईपीएल सीजन में टीमों द्वारा सर्वाधिक छक्के
154 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2024)*
146 - सनराइजर्स हैदराबाद (2024)
145 - चेन्नई सुपर किंग्स (2018)
143 - कोलकाता नाइट राइडर्स (2019)
142 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2016)
140 - मुंबई इंडियंस (2023)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें