Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ram Navami Wishes Ram Lalla 500 varshon baad From Virender Sehwag to David Warner who wished Ram Navami

Ram Navami Wishes: 500 सालों बाद रामलला... वीरेंद्र सहवाग से लेकर डेविड वॉर्नर तक, किसने कैसे दी राम नवमी की बधाई

Ram Navami Wishes देने में क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग से लेकर ऋषभ पंत तक जहां भारतीय क्रिकेटरों ने राम नवमी की बधाई फैन्स को दी है, तो वहीं डेविड वॉर्नर भी पीछे नहीं रहे।

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 17 April 2024 10:25 AM
share Share

भारत में आज राम नवमी धूम-धाम से मनाई जा रही है। मान्यता है कि राम नवमी के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। राम नवमी के साथ-साथ चैत्र नवरात्रि नवमी भी मनाई जा रही है। राम नवमी के इस मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दिया है। भारतीय क्रिकेटरों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी भारतीय फैन्स को राम नवमी की बधाई दी है। डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से खेल रहे हैं। डेविड वॉर्नर को भारत से काफी ज्यादा लगाव है और उनके सोशल मीडिया पर इसका नजारा भी कई बार देखा जा चुका है। भारतीय क्रिकेटरों में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत जैसे दिग्गजों ने ट्विटर (अब X) पर राम नवमी की बधाई दी है। 

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'राम लला 500 वर्षों बाद अपने जन्मस्थल पर, जय श्री राम, राम नवमी की शुभकामनाएं।' वहीं हरभजन सिंह ने लिखा, 'सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम जीवन के हर कदम पर आपका मार्गदर्शन करें, जय श्री राम।'

ये भी पढ़े:Ram Ji Ki Aarti : भगवान श्री राम की आरती, हे राजा राम तेरी आरती उतारूं, आरती उतारूं प्यारे तन मन वारूं...
ये भी पढ़े:रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अगारकर के बीच इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, कौन-कौन है टी20 वर्ल्ड कप का दावेदार?

राम नवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति का सूर्य तिलक भी किया गया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण इसी साल पूरा हुआ और यह पहला मौका है, जब अयोध्या में इस भव्य राम मंदिर में राम नवमी मनाई जा रही है। आईपीएल के दौरान लखनऊ सुपर जायन्ट्स के तमाम क्रिकेटर्स राम लला के दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़े:Happy Ram Navami 2024: आज Sri Rama Navami पर शेयर करें ये कोट्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें