Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan vs South Africa Live Score cricket world cup 2023 match on 27th oct 2023 at MA Chidambaram Stadium Chennai PAK vs SA 26th match latest updates in hindi

Pakistan vs South Africa Highlights : लगातार चौथे मैच में पाकिस्तान को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया

Pakistan vs South Africa cricket world cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मैच में एक विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ अफ्रीका की टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Pakistan vs South Africa Highlights : लगातार चौथे मैच में पाकिस्तान को मिली हार, दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया
Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 27 Oct 2023 05:13 PM
हमें फॉलो करें

Pakistan vs South Africa world cup 2023 Highlights : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम एडन मार्करम के 91 रनों की बदौलत एक विकेट से मैच जीतने में कामयाब रहा। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3, वसीम जूनियर, हारिस राउफ और उसामा मीर को 2-2 विकेट मिला। 

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी हुई थी। लेकिन चौथे ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने क्विंटन डिकॉक को आउट करके पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। डिकॉक 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान तेम्बा बावुमा 27 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' उसामा मीर ने आउट किया। उन्होंने 39 गेंद में 21 रन बनाए। क्लासेन कमाल नहीं दिखा सके और 12 रन बनाकर आउट हुए। मिलर और मार्करम के बीच 70 रन की साझेदारी हुई। मिलर ने 33 गेंद में 29 रन बनाए। नौवां विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। इसके बाद केशव महाराज चार और तबरेज शम्सी चार रन बनाकर नाबाद रहे और पाकिस्तान ने दो वाइड डाली। नवाज के ओवर में महाराज ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम और सऊद शकील के अर्धशतक की बदौलत 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने 4 विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज 7 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब्दुल्ला शफीक 17 गेंद में 9 और इमाम उल हक 18 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान ने बड़े शॉट खेले लेकिन 27 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए। इफ्तिखार अहमद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर मौका दिया गया लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्होंने 31 गेंद में 21 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम 65 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। सऊद शकील ने 52 बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने चार विकेट लिए।

Pakistan vs South Africa Ball By Ball Updated in Hindi Highlights 

PAK 270/10 (46.4)

SA 271/9 (47.2)

10:40: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना कर जीत दर्ज की।

10:36 PM: PAK vs SA Live - दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया है। महाराज ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

10:30: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- अफ्रीका को जीत के लिए 18 गेंद में पांच रन चाहिए। पाकिस्तान को सिर्फ एक विकेट की दरकरार है। पाकिस्तान के पास अब सिर्फ स्पिनर के ओवर बचे हैं। 

10:26 PM: PAK vs SA Live - साउथ अफ्रीका ने 46 ओवर में 9 विकेट खोकर 263 रन बना लिए हैं। अफ्रीका को जीत के लिए 24 गेंद में 8 रन चाहिए।

10:20: PM: Pakistan vs South Africa Live Score हारिस राउफ ने अपने फॉलो थ्रू में शानदार कैच पकड़ा है, जिससे पाकिस्तान की जीत की उम्मीद बढ़ गई हैं। एनगिडी 14 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।

10:14: PM: PAK vs SA Live - हारिस राउफ अपना आखिरी ओवर डाल रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान के पास ज्यादा गेंदबाजी के लिए विकल्प नहीं है। 

10:08: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- अफ्रीका को 36 गेंद में 15 रन चाहिए। वसीम जूनियर 45वें ओवर डालेंगे। 

10:02: PM: PAK vs SA Live - साउथ अफ्रीका ने 43 ओवर में 8 विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं। अफ्रीका को जीत के लिए अब 17 रन चाहिए। महाराज और एनगिडी क्रीज पर मौजूद हैं।

9:54: PM: PAK vs SA Live - शाहीन अफरीदी ने काइट्जे को आउट करके अफ्रीका को आठवां झटका दिया है। अफ्रीका को जीत के लिए 21 रन चाहिए और पाकिस्तान को दो विकेट की दरकरार है।

9:50: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- उसामा मीर ने एडन मार्करम को आउट करके पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई है। एडन 93 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हुए। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मार्करम आउट हुए।

9:45: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- अफ्रीका की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। 10 ओवर में अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 22 रन चाहिए।

9:36: PM: PAK vs SA Live - दक्षिण अफ्रीका ने 38 ओवर में 6 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंद में 34 रन चाहिए।

9:26: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- दक्षिण अफ्रीका को 235 के स्कोर पर छठा झटका लगा है। मार्को यानसेन 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।

9:14: PM: PAK vs SA Live - शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने डेविड मिलर को कैच आउट करवाया है। मिलर 33 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

9:02: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- दक्षिण अफ्रीका ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। अफ्रीका को जीत के लिए 102 गेंद में 65 रन चाहिए।

8:46: PM: PAK vs SA Live - एडन मार्करम और डेविड मिलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम विकेट की तलाश में है। क्योंकि इसके बाद अफ्रीका के पास ज्यादा बल्लेबाजी नहीं है।

8:30: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- दक्षिण अफ्रीका ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 91 रन चाहिए।

8:22: PM: PAK vs SA Live - एडन मार्करम ने 50 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। अफ्रीका ने 26 ओवर में 161 रन बना लिए हैं।

8:08: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- वसीम जूनियर ने हेनरिक क्लासेन को आउट करके पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई है। क्लासेन 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

8:04: PM: PAK vs SA Live - एडन मार्करम अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को यहां से जीत के लिए 137 रन ही चाहिए। 

7:52: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- उसामा मीर ने पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने रासी डुसेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। डुसेन 39 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।

7:45: PM: PAK vs SA Live - एडन मार्करम और रासी डुसेन की जोड़ी पाकिस्तान के लिए खतरा बन गई है। शादाब खान के कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में उसामा मीर को लाया गया है। वह गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

7:32: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- मार्करम और डुसेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

7:14: PM: PAK vs SA Live - दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 201 रन चाहिए।

7:10: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- कप्तान तेम्बा बावुमा 27 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वसीम जूनियर ने उन्हें कैच आउट करवाया। 

6:54: PM: PAK vs SA Live -  दक्षिण अफ्रीका ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। बवूमा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफरीदी ने पहला ओवर महंगा करने के बाद अच्छी गेंदबाजी की है।

6:40: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 14 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पाकिस्तान को शाहीन अफरीदी ने पहली सफलता दिलाई। 

6:32: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ही ओवर में 19 रन दिए हैं। क्विंटन डिकॉक ने चार चौके लगाए।

6:22: PM: PAK vs SA Live - शादाब खान फील्डिंग करने के दौरान काफी बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। काफी देर तक मैदान पर वह हिल भी नहीं पा रहे थे कुछ देर बाद वह खुद चलकर मैदान के बाहर गए लेकिन पाकिस्तान के लिए ये अच्छी खबर नहीं है क्योंकि वापस जाते समय वह अपने सिर को हिला भी नहीं पा रहे थे।

6:18: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआती के लिए क्विटंन डिकॉक और बवूमा क्रीज पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर इफ्तिखार अहमद कर रहे हैं।

5:58: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच में 46.4 ओवर में 270 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से सौद शकील ने 52 और कप्तान बाबर आजम ने 50 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने चार विकेट लिए।

5:46: PM: PAK vs SA Live - मोहम्मद नवाज 24 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें आउट किया। नवाज ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए।

5:34: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- शाहीन अफरीदी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शम्सी को चौथी सफलता मिली है। 

5:32: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- पाकिस्तान ने 44 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। शकील और अफरीदी क्रीज पर हैं।

5:20: PM: PAK vs SA Live - पाकिस्तान ने 240 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवा दिया है। सऊद शकील 52 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। शम्सी ने उन्हें कीपर के हाथों कैच आउट करवाया। शकील ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए।

5:06: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- शादाब खान 36 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शादाब और शकील के बीच छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई, जिससे पाकिस्तान अच्छी स्थिति में पहुंच सका।

4:48: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- सऊद शकील और शादाब के बीच छठे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। सऊद 36 और शादाब 27 रन बनाकर आउट हुए।

4:24: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- पाकिस्तान ने 32 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। शादाब 6 और शकील 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:10: PM: PAK vs SA Live - कप्तान बाबर आजम फिफ्टी लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। शम्सी के चौथे ओवर में लैप स्वीप खेलने के प्रयास में गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर कीपर के हाथों में गई लेकिन अफ्रीका के खिलाफ दुविधा में लेकिन फिर भी कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

3:54: PM: Pakistan vs South Africa Live Score-  स्टार बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद तेजी से रन बनाने के प्रयास में पवेलियन लौट गए हैं। शम्सी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर इफ्तिखार छक्का लगाने के लिए शॉट मारा लेकिन गेंद को सही से जज नहीं कर पाए और बाउंड्री लपके गए। इफ्तिखार ने 31 गेंद में 21 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। 

3:40: PM: Pakistan vs South Africa Live बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने पारी को संभाला है। दोनों रन गति को धीमा नहीं होने दे रहे हैं।

3:25: PM: Pakistan vs South Africa Live Score-  पाकिस्तान ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। रिजवान और बाबर के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही थी लेकिन कोइट्जे ने इसे तोड़ा। 

3:14: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- मोहम्मद रिजवान 27 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कोइट्जे ने उन्हें कीपर के हाथों कैच आउट करवाया। रिजवान तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट हुए।

3:06: PM: Pakistan vs South Africa Live पाकिस्तान ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। बाबर आजम और रिजवान ने पारी को संभाला है और रिजवान बड़े शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

2:58: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- पाकिस्तान ने 9 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। रिजवान और बाबर क्रीज पर हैं।

2:44: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- मोहम्मद रिजवान ने आते ही यानसेन पर चौका लगाया। जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिली। 

2:36: PM: Pakistan vs South Africa Live शफीक के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक का भी विकेट गंवा दिया है। दोनों सलामी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं दिला सके। इमाम 18 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

2:28: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक 17 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें आउट किया। 

2:00: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक की सलामी जोड़ी मैदान पर।

1:45: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 1999 वर्ल्ड कप (ODI/T20I) में पाकिस्तान को हराया था और तब से छह आमने-सामने के मुकाबलों में से हर बार उसे हार मिली है।

1:31: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विन्टन डी कक (डब्ल्यू), टेम्बा बाभुमा (क), रस्सी भान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेभिड मिलर, मार्को जेनसेन, जेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शाम्सी, लुंगी एनगिडी

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफिक, इमाम उल हक, बाबर आजम (क), मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), साउद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफ्रिदी, मोहम्मद वासिम जुनियर, हरिस रउफ

1:03: PM: Pakistan vs South Africa Live Score- चेन्नई में आज सुबह बारिश हुई थी, जिस वजह से फैंस को डर सताने लगा था कि पाकिस्तान वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश रुक चुकी है और मौसम फिलहाल साफ है।

12:30: PM: Pakistan vs South Africa Probable XI- पाकिस्तान संभावित XI: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक/फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ/मोहम्मद वसीम जूनियर

साउथ अफ्रीका संभावित XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स/तबरेज़ शम्सी

12:00: PM: Pakistan vs South Africa Head To Head- वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की साउथ अफ्रीका से 5 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान मैन इन ग्रीन को 2 बार ही जीत मिली है, वहीं 3 मुकाबले उन्होंने गंवाए हैं। अच्छी बात यह है कि पाकिस्तान ने यह दोनों ही मैच 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में जीते हैं।

11:34: AM: Pakistan vs South Africa Live Score- टेंबा बावुमा के आज के मुकाबले में वापसी के चांस है, ऐसे में वह रीजा हेंड्रिक्स को प्लेइंग 11 में रिप्लेस करेंगे। साउथ अफ्रीका चेन्नई की पिच को देखते हुए आज तबरेज शम्सी को मौका दे सकता है।

11:20: AM: Pakistan vs South Africa Live Score- पाकिस्तान वर्सेस साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच आज चेन्नई में खेला जाना है। पाकिस्तान का यह इस मैदान पर दूसरा मैच है। चेन्नई में बाबर आजम की टीम को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लिज़ाद विलियम्स, टेम्बा बावुमा, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, फखर ज़मान, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें