Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ms dhoni gives big update on knee injury may be fine by november can play ipl 2024

धोनी लवर्स के लिए खुशखबरी: घुटने की चोट पर खुद दिया बड़ा अपडेट, खेल सकते हैं आईपीएल 2024

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की चोट पर बाद अपडेट दिया है। फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 खेलेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीFri, 27 Oct 2023 06:05 PM
share Share
Follow Us on
धोनी लवर्स के लिए खुशखबरी: घुटने की चोट पर खुद दिया बड़ा अपडेट, खेल सकते हैं आईपीएल 2024

IPL: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि एमएस धोनी आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में घुटने की चोट से जूझ रहे थे। आईपीएल 2023 के बाद धोनी के घुटने की सर्जरी हुई थी। अब धोनी ने खुलासा किया है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है और वह पूरी तरह से ठीक होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

नवंबर तक ठीक हो जाएगी चोट
पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि डॉक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे नवंबर तक काफी बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा, इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने घुटने की सर्जरी को सफलतापूर्वक झेल लिया है। अब वे ठीक होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसके साथ ही धोनी ने यह भी कहा कि वह कभी भी एक बेहतर क्रिकेटर के रूप में पहचान जाना नहीं चाहते थे। एमएस धोनी ने कहा कि वह खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में देखना चाहते थे।

आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं धोनी
इवेंट में होस्ट ने धोनी से सवाल करते हुए कहा कि, “जैसा कि आप रिटायर हो चुके हैं…”। यह सुनते ही धोनी के पास बैठे व्यक्ति ने रोकते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है, आईपीएल से नहीं। इस पर धोनी ने सहमति व्यक्त की और ‘हां’ कहा। बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब नीलामी भारत के बाहर होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें