Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MS Dhoni became the culprit of the defeat of Chennai Super Kings his 110m six cost CSK dearly

एमएस धोनी बने चेन्नई सुपर किंग्स की हार के गुनहगार? उनका ये छक्का पड़ा सीएसके को भारी; समझें कैसे

MS Dhoni Culprit of CSK Defeat- एमएस धोनी ने यश दयाल की पहली गेंद पर मैदान के बाहर छक्का लगाया था। ऐसे में अंपायरों को दूसरी गेंद का इस्तेमाल करना पड़ा जो सूखी थी और यहीं मैच पलट गया।

Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 19 May 2024 04:54 AM
share Share

MS Dhoni Culprit of CSK Defeat- 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 में सफर शनिवार 18 मई की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के साथ समाप्त हुआ। आरसीबी ने इस मैच में सीएसके के सामने जीत के लिए 219 रनों का टारगेट रखा था, हालांकि चेन्नई को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए 201 रन ही बनाने थे, मगर टीम इस स्कोर तक भी पहुंचने में नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी 191 रनों पर ही रुक गई और टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की हार का गुनहगार महेंद्र सिंह धोनी को बताया जा रहा है। दरअसल, धोनी ने यश दयाल की गेंद पर स्टेडियम के बाहर छक्का लगाया था, इस वजह से गेंद बदलनी पड़ी और वहीं से मैच पलट गया।

चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी। क्रीज पर सेट बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा मौजूद थे और गेंद यश दयाल के हाथों में थी।

यश दयाल की पहली फुलटॉस गेंद को महेंद्र सिंह धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से स्टेडियम के बाहर पहुंचाया। माही के बल्ले से यह 110 मीटर का टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का निकला था। गेंद स्टेडियम के बाहर जाने से अंपायरों को दूसरी गेंद का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद यश दयाल ने अगली 5 गेंदों पर 1 विकेट लेने के साथ 1 रन खर्च किया और मैच आरसीबी की झोली में आ गिरा।

आरसीबी कब से कर रही थी गेंद बदलने की मांग

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली अंपायरों से काफी देर से गेंद बदलने की मांग कर रहे थे। दरअसल, मैच शुरू होने के दौरान आई बारिश के चलते जब-जब गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही थी तब-तब गेंद गीली होकर आ रही थी। ऐसे में गेंदबाजों को बॉल को ग्रिप करने में मुश्किल आ रही थी। लॉकी फर्ग्युसन से गेंद गीली होने की वजह से दो बीमर भी डली।

जब धोनी ने यश दयाल की पहली गेंद पर छक्का लगाकर गेंद खोई और उसके बाद गेंद को बदला गया, तो आरसीबी को इससे फायदा मिला। यश दयाल ने अगली 5 की 5 गेंदें बैक ऑफ द हैंड स्लोअर डाली। गेंद गीली नहीं होने की वजह से यश दयाल गेंद को अच्छे से ग्रिप कर पा रहे थे, जिसका फायदा आरसीबी को मिला।

दिनेश कार्तिक ने भी कबूली बात

आरसीबी के विकेट कीपर बल्लेबाद दिनेश कार्तिक ने भी माना कि धोनी के छक्के ने गेम बदल दिया। कार्तिक ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में कहा "आज सबसे अच्छी बात यह हुई कि धोनी ने गेंद को मैदान के बाहर मारा, फिर हमें एक नई गेंद मिली जिससे गेंदबाजी करने में आसानी हुई।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें