Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MS Dhoni attends a fan s birthday party at his home

अपने फैन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे एमएस धोनी, बच्चों वाली शरारत देखकर हर कोई हुआ हैरान

अपने एक फैन की बर्थडे पार्टी में एमएस धोनी पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों वाली शरारत की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने अपने फैन के हाथों को पीछे से पकड़ा और उसके चेहरे पर केक लगवाया। 

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 13 Dec 2023 01:32 AM
share Share

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने फैन्स का दिन बनाने के लिए जाने जाते हैं। कभी वे अपने जेस्चर के लिए तो कभी वे फैंस की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। अगर कोई उनसे ऑटोग्राफ चाहता है तो वे उसे निराश नहीं करते हैं। ऐसा ही इस बार भी उन्होंने किया है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने एक फैन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उसके घर पहुंच गए, जहां उन्होंने बच्चों जैसी हरकत भी की।  

भले ही धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इसके बाद से वे आईपीएल में ही एक्टिव हैं, लेकिन कैप्टन कूल को फैंस आज भी उतना ही पसंद करते हैं। धोनी को अब एक प्रशंसक की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। इस बर्थडे पार्टी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी उस फैन को पकड़ रहे हैं और उसके दोस्त और परिवारवाले उसके चेहरे पर केक लगा रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः सूर्यकुमार यादव इस मामले में बने भारत के पहले कप्तान, 16 साल बाद टूटा एमएस धोनी का ये रिकॉर्ड

सुमीत कुमार बजाज नाम के यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें धोनी इस पल को मजा उठा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी गुब्बारों से सजाए गए एक कमरे में खड़े नजर आ रहे हैं। उनका फैन टेबल पर रखे दो केक काटता है और इसके बाद एमएस धोनी की शरारत शुरू हो जाती है। वे उस फैन के हाथों को पीछे से पकड़ते हैं और दोस्त फेस पर केक लगाने से नहीं चूकते। 

एमएस धोनी जब टीम के साथ होते हैं और किसी खिलाड़ी का बर्थडे होता है तो वहां भी वे उसके हाथ पकड़ लेते हैं और बाकी खिलाड़ियों को उसके फेस पर केक लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बहरहाल, इस वीडियो पर जो कमेंट आ रहे हैं, उससे देखकर कहा जा सकता है कि शायद ही किसी रिटायर्ड क्रिकेटर को इतना प्यार मिलता होगा, जितना एमएस धोनी को मिलता है। वे आज भी फैंस के चहते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें